Published on: May 14, 2026
By: BTNI
Location: Kolkata, India
सत्ता बदलते ही पश्चिम बंगाल में TMC गुंडागर्दी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बिष्णुपुर (SC) से TMC विधायक दिलीप मंडल के दक्षिण 24 परगना स्थित पायलान वाले आवास पर ED और पुलिस की संयुक्त छापेमारी जारी है।
छापेमारी में भारी मात्रा में दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अवैध संपत्ति, भ्रष्टाचार और कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की जा रही है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि दिलीप मंडल कुछ समय पहले खुलेआम BJP कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए कह चुके थे- “अबकी बार सरकार बनने पर BJP वालों… तुम्हें छठी का दूध याद दिला दूंगा।”
वही दिलीप मंडल आज कानून की गिरफ्त में हैं। नई सरकार बनते ही उनके घर ED की टीम पहुंच गई और अब उन्हें अपने कुकर्मों का हिसाब देना पड़ रहा है।

स्थानीय स्तर पर मंडल पर लंबे समय से जमीन हड़पने, गुंडागर्दी और वसूली के आरोप लगते रहे हैं। TMC शासन में इन आरोपों की कोई सुनवाई नहीं होती थी, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
पुलिस और ED के अधिकारी मौके पर सक्रिय हैं। छापेमारी कब तक चलेगी, इसकी कोई आधिकारिक समयसीमा नहीं बताई गई है।
यह छापेमारी केवल एक नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह TMC के अहंकार और गुंडा राज पर लगाम लगाने का संकेत माना जा रहा है।
ALSO READ-
- Rahul Gandhi Is Unaware of India’s Temperament, Says BJP District President Komal Singh Rajput
- “Journalism Has Lost Its Pioneer”: Dr Sanjeev Shukla Pays Tribute to Veteran Journalist Rajendra Vyas
- Commissioner Conducts Surprise Morning Inspection of Indira Nagar to Review Sanitation Arrangements
- Mayor and Commissioner Conduct Joint Inspection to Address Waterlogging in Chikhli Deendayal Nagar
- Illegal Encroachment Removed from Government Land on Collector’s Directions in Rajnandgaon



