पुरुषोत्तम तिवारी
Published on: May 04, 2026
By: BTNI
Location: Rajnandgaon, India
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत को केवल राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे असंतुलन और अराजक राजनीतिक वातावरण के खिलाफ जनता की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि जब किसी राज्य में राजनीतिक मर्यादाएं इस हद तक टूटने लगें कि अपेक्षाकृत नए नेता भी सार्वजनिक मंचों से देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के प्रति असंसदीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने लगें, तो यह उस व्यवस्था के चरम विचलन का संकेत होता है।
यही स्थिति मतदाताओं को यह सोचने पर मजबूर करती है कि राजनीति में संवाद की गरिमा और संतुलन बनाए रखना कितना आवश्यक है।
इसी पृष्ठभूमि में 294 सीटों वाले इस चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी बढ़त(208) को एक व्यापक जनभावना के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें मतदाताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से यह संदेश देने का प्रयास किया कि वे स्थिरता, मर्यादित राजनीतिक संवाद, सुरक्षा और संतुलित शासन को प्राथमिकता देते हैं।
पश्चिम बंगाल के हालिया चुनाव परिणामों को केवल सत्ता परिवर्तन के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि इसे भारत से बंगाल को अलग करने की कथित साजिशों के खिलाफ जनता का स्पष्ट और निर्णायक जवाब माना जा रहा है। यह जनादेश उस ऐतिहासिक और वैचारिक विरासत की पुनर्पुष्टि भी है, जिसकी जड़ें स्वयं बंगाल की धरती से निकली हैं।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसे आह्वान—राष्ट्रवाद की ये तमाम धाराएं बंगाल से ही प्रवाहित हुईं। ऐसे में यह तर्क दिया जा रहा है कि बंगाल की मूल चेतना हमेशा राष्ट्रवादी रही है, जिसे समय-समय पर दबाने की कोशिशें हुईं।
विश्लेषकों का मानना है कि वर्षों तक राज्य में भय, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति के जरिए एक विशेष वातावरण बनाया गया, जिसमें आम मतदाता खुलकर अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पाता था। आरोप यह भी रहे कि चुनावों में हिंसा, दबाव, बूथ कैप्चरिंग और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होती रही।
इस बार चुनाव आयोग की शख्ति के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती हुई और चुनाव आयोग की सख्ती के चलते बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता भी मतदान कर सके, जो पहले भय के कारण घरों से नहीं निकल पाते थे।
यह भी दावा किया जा रहा है कि पहली बार लाखों मतदाताओं ने निर्भीक होकर मतदान किया, जिससे परिणामों की दिशा बदली।
इस पूरे घटनाक्रम को कुछ लोग बंगाल में कथित ‘इस्लामीकरण’ और तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ जन प्रतिक्रिया के रूप में भी देख रहे हैं। उनका मानना है कि सीमावर्ती राज्यों में लंबे समय से जनसंख्या और राजनीतिक समीकरणों के जरिए बदलाव लाने की कोशिशें होती रही हैं, जिसे अब जनता ने पहचान लिया है।
राजनीतिक विश्लेषण यह भी संकेत देता है कि केंद्र में मजबूत सरकार और राष्ट्रवाद के मुद्दे ने मतदाताओं को प्रभावित किया। लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव लाने की रणनीति को प्राथमिकता दी गई, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की छवि पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े।
अंततः यह कहा जा रहा है कि बंगाल का यह जनादेश केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा, लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना और कथित अलगाववादी सोच के खिलाफ एक मजबूत संदेश है। आने वाले समय में इसके प्रभाव से राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जो सशक्त राष्ट्रवाद और सच्ची धर्मनिरपेक्षता की प्रखर समर्थक रही है, ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने और जनता के मन से भय मुक्त करने के लिए पूर्ण शक्ति झोंक दी और पूरी ताकत से मतदाता जन-जागरण अभियान चलाया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, रूपा गांगुली, मिथुन चक्रवर्ती समेत अनेक वरिष्ठ नेता लगातार बंगाल दौरे पर रहे। इन नेताओं ने दिन-रात जनसभाएं, रैलियां और रोड शो कर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। उद्देश्य स्पष्ट था—जनता को न केवल समझाना बल्कि उनके मन के अंदर बसे भय को दूर करना, ताकि वे बिना डर के लोकतांत्रिक तरीके से अपना मत व्यक्त कर सकें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में गहराई और स्पष्टवादिता देखने को मिली। एक सभा में उन्होंने कहा कि मोदी योगी चुनाव में क्यों आप रहा है, “हमारे अपने बच्चे नहीं हैं, लेकिन हम आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।” यह बयान बंगाल की जनता के दिल को छू गया। भाजपा नेताओं ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हुए अत्याचारों और ममता बनर्जी सरकार की चुप्पी को भी प्रमुखता से उठाया तथा अनेक वास्तविक उदाहरण पेश कर राज्य में व्याप्त हिंसा, गुंडागर्दी और तुष्टीकरण की राजनीति को बेनकाब किया।
बंगाल में लोग सोचने में मजबूर हो गए कि यदि समय रहते सही निर्णय नहीं लिया गया तो बंगाल भी बांग्लादेश, पाकिस्तान या अफगानिस्तान की तरह एक इस्लामिक राष्ट्र बनने की कगार पर है।
अतः यह चुनाव अभियान भाजपा के लिए मात्र सत्ता का सवाल नहीं, बल्कि बंगाल को सांप्रदायिक हिंसा, तुष्टीकरण और भय की राजनीति से मुक्त कराने का संकल्प था। जनता के भारी समर्थन और लोकतांत्रिक भागीदारी से यह संदेश साफ हो गया कि बंगाल अब बदलाव की राह पर है।
Also read-
- Prime Minister’s Simple and Direct Interaction Instils Confidence Among Farmers: Komal Singh Rajput
- Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Pays Homage to Haldighati’s Sacred Soil Amid Maharana Pratap Anniversary Celebration
- Education, Organisation and Social Unity Are the True Foundations of Community Progress: Assembly Speaker Dr. Raman Singh
- Chief Minister Vishnu Deo Sai’s ‘Seva Setu’ Initiative Emerges as a Trusted Digital Lifeline for Rural Citizens
- Public Participation Strengthens Nasha Mukt Bharat Abhiyan



