पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक उलटफेर:
भाजपा की प्रचंड बढ़त
Published on: May 04, 2026
By: BTNI
Location: Kolkata, India
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दो महत्वपूर्ण सीटों—नंदीग्राम और भवानीपुर—से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने दोनों ही सीटों पर उन्हें पराजित कर राज्य की सियासत में बड़ा संदेश दिया है।
नंदीग्राम: जहां से उभार, वहीं झटका
नंदीग्राम वही क्षेत्र है, जहां से ममता बनर्जी के आंदोलन को पहचान मिली थी। लेकिन इसी राजनीतिक कर्मभूमि पर उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा। 2021 में भी यहां सुवेंद्रू अधिकारी से उन्हें हार मिली थी।
भवानीपुर में भी नहीं बचा गढ़ भवानीपुर, जिसे ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, वहां भी इस बार भाजपा उम्मीदवार ने उन्हें पराजित कर दिया। इस दोहरी हार ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।
एग्जिट पोल से आगे निकले नतीजे

राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में परिणाम एग्जिट पोल के अनुमानों से भी काफी आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती रुझानों और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) लगभग 79 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है, जबकि भाजपा 200 से अधिक सीटों—लगभग 208 सीटों—पर बढ़त बनाए हुए है और स्पष्ट बहुमत की ओर अग्रसर दिख रही है।
भाजपा खेमे में उत्साह
गांवों से लेकर कोलकाता तक भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि “पूर्ण परिवर्तन” का संकेत है।
बड़ा राजनीतिक संदेश
विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा संदेश देता है—जनता अब बदलाव के मूड में है और मजबूत नेतृत्व को भी कड़ी चुनौती दी जा सकती है।
इन नतीजों ने साफ संकेत दिया है कि राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है और आने वाले समय में इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
Also read-
- हार स्वीकार, कारण बताया: तृणमूल सांसद का दावा —
- नबन्ना में आजादी की सांस: 15 सालों की घुटन के बाद कर्मचारियों का उत्सव, बंगाल में नया इतिहास
- PM Surya Ghar Free Electricity Scheme Illuminates Praveen’s Home
- BJP Intensifies Organizational Activities; Key Mandal-Level Meeting Held in Tilai Mandal
- Rajnandgaon Crime News: Alertness and Swift Action by Police Foil Alleged Kidnapping Attempt



