ओपी चौधरी ने कहा- ‘डबल इंजन सरकार ने पूरा किया सपना, कांग्रेस की आपसी रंजिश में 5 साल बर्बाद’
Published on: June 11, 2026
By: BTNI
Location: Raigarh, India
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने सरगुजा संभाग के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सरगुजा जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी की जानकारी देते हुए कहा कि अब सरगुजा के बच्चों को मेडिकल शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।विधायक ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की तारीफ करते हुए कहा, “यह सरकार विकास की सोच के साथ काम कर रही है। सरगुजा जैसे पिछड़े इलाके को प्राथमिकता दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज बनने से यहां के युवा घर के पास ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।”
कांग्रेस पर साधा निशाना
ओपी चौधरी ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भूपेश बघेल के 5 साल के शासनकाल में सरगुजा मेडिकल कॉलेज से वंचित रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर (सरगुजा) के रहने वाले थे, लेकिन भूपेश बघेल ने वित्त समेत सभी महत्वपूर्ण विभाग खुद संभाल लिए। दोनों नेताओं के बीच आपसी मतभेद और रंजिश की वजह से सरगुजा जिला मेडिकल कॉलेज की सुविधा से महरूम रहा।चौधरी ने कहा, “उपमुख्यमंत्री खुद अपने क्षेत्र के थे, फिर भी वे मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा सके। यह उनकी आपसी खींचतान और निजी रंजिश को दर्शाता है, जिसमें सरगुजा के लाखों युवा भारी नुकसान उठाने को मजबूर रहे।”

विकास बनाम राजनीति
भाजपा नेता ने इस फैसले को “कांग्रेस की नाकामी पर जनता की जीत” करार दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार अब सरगुजा को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठा रही है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।यह घोषणा सरगुजा संभाग के लोगों में खुशी की लहर पैदा कर रही है। स्थानीय लोग लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे थे। अब जब केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी से यह सपना साकार होने जा रहा है, तो क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है।
सरगुजा अब विकास की राह पर…
माना जा रहा है कि 100 करोड़ रुपये की इस मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और सरगुजा के युवाओं को बेहतर चिकित्सा शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
ALSO READ-
- Sushasan Tihar Leaves Lasting Impact Across Rajnandgaon, Strengthens Public Trust
- Farmers Stage Protest Over Fertilizer Shortage, Warn of Statewide Agitation
- Collector Reviews Ongoing Construction Works, Directs Agencies to Ensure Quality and Timely Completion
- पाकिस्तान से फंडिंग’ का आरोप! कोकरोच जनता पार्टी (CJP) पर सख्त नजर
- सूर्योदय का इंतजार खत्म! सरगुजा को मिलेगा मेडिकल कॉलेज, 100 करोड़ की मंजूरी



