Saturday, September 12, 2026
27.1 C
New Delhi

Tag: चिकित्सा शिक्षा

रावतपुरा विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण

रावतपुरा विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल साइन्स एंड रिसर्च हॉस्पिटल परिसर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में गुरुदेव श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा, सेवा और संस्कार के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

सूर्योदय का इंतजार खत्म! सरगुजा को मिलेगा मेडिकल कॉलेज, 100 करोड़ की मंजूरी

सरगुजा संभाग को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है। रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी की जानकारी देते हुए इसे डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आपसी राजनीतिक मतभेदों के कारण सरगुजा पांच वर्षों तक मेडिकल कॉलेज से वंचित रहा।