Friday, June 12, 2026
34.8 C
New Delhi

Tag: ओपी चौधरी

सूर्योदय का इंतजार खत्म! सरगुजा को मिलेगा मेडिकल कॉलेज, 100 करोड़ की मंजूरी

सरगुजा संभाग को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है। रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी की जानकारी देते हुए इसे डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आपसी राजनीतिक मतभेदों के कारण सरगुजा पांच वर्षों तक मेडिकल कॉलेज से वंचित रहा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को भावभीनी श्रद्धांजलि

पद्मश्री सम्मानित प्रख्यात हास्य कवि और व्यंग्यकार डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। डॉ. दुबे ने अपने हास्य, व्यंग्य और साहित्यिक योगदान से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। उनकी रचनात्मक विरासत और मंचीय प्रस्तुतियां हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला: बर्खास्त बी.एड. शिक्षकों का समायोजन, कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए 2621 बर्खास्त बी.एड. सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पदों पर समायोजन करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया यह फैसला न केवल शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करता है, बल्कि राज्य में विज्ञान शिक्षा को भी नई दिशा देगा।