Wednesday, August 12, 2026
29.7 C
New Delhi

Tag: स्वास्थ्य सेवाएं

Big Breaking News: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: 8 IAS और 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 IAS और 19 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। नगर निगमों, जिला पंचायतों, SUDA, स्वास्थ्य, राजस्व एवं अन्य प्रमुख विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

सूर्योदय का इंतजार खत्म! सरगुजा को मिलेगा मेडिकल कॉलेज, 100 करोड़ की मंजूरी

सरगुजा संभाग को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है। रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी की जानकारी देते हुए इसे डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आपसी राजनीतिक मतभेदों के कारण सरगुजा पांच वर्षों तक मेडिकल कॉलेज से वंचित रहा।

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज शोक में डूबा – डीन डॉ. विनीत जैन का असामयिक निधन

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज आज गहरे शोक में डूब गया, जब कॉलेज के डीन डॉ. विनीत जैन के असामयिक निधन की खबर सामने आई। उनकी विदाई ने न केवल कॉलेज स्टाफ बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय को स्तब्ध कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के बावजूद डॉ. जैन अंतिम समय तक मरीजों की सेवा और अस्पताल की व्यवस्था संभालने में लगे रहे। मानवीय संवेदनाओं, सरल स्वभाव और उत्कृष्ट चिकित्सा ज्ञान के कारण वे डॉक्टरों, छात्रों और मरीजों के बीच अत्यंत सम्मानित थे। मेडिसिन विभाग के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन और छात्रों के मार्गदर्शन में उनका योगदान अमूल्य माना जाता है। सहकर्मियों ने उनके निधन को “चिकित्सा जगत की अपूरणीय क्षति” बताया है। समाज के विभिन्न वर्गों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

कवर्धा सरकारी अस्पताल में शुरू हुई सीटी स्कैन सुविधा

कवर्धा जिला अस्पताल में ₹4.5 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में हुआ। इससे अब स्थानीय नागरिकों को सस्ती, त्वरित और सटीक जांच की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा कवर्धा को स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भर बनाएगी और गंभीर रोगों के इलाज में अहम भूमिका निभाएगी।

गोरखपुर AIIMS का पहला बैच बना पूर्वांचल की नई उम्मीद

गोरखपुर AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावुक होकर इसे पूर्वांचल के लिए एक सपने के साकार होने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले AIIMS केवल एक कल्पना थी, लेकिन अब यह पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के करोड़ों लोगों के लिए चिकित्सा सेवा का मजबूत केंद्र बन चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।