Saturday, July 18, 2026
37 C
New Delhi

Tag: छत्तीसगढ़ न्यूज

सूर्योदय का इंतजार खत्म! सरगुजा को मिलेगा मेडिकल कॉलेज, 100 करोड़ की मंजूरी

सरगुजा संभाग को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है। रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी की जानकारी देते हुए इसे डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आपसी राजनीतिक मतभेदों के कारण सरगुजा पांच वर्षों तक मेडिकल कॉलेज से वंचित रहा।

 शीर्षक: डोंगरगढ़ में आस्था और अनुशासन का संगम:

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी धाम में लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच ऐतिहासिक मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बिना किसी बड़ी आपराधिक घटना के आयोजित इस मेले में पुलिस की सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था के साथ समापन दिवस पर पुलिस द्वारा की गई भव्य आरती ने नई परंपरा की शुरुआत कर दी, जिसे आस्था और अनुशासन का अनूठा संगम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047लॉन्च

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने "छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047" लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य राज्य को औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर विकसित भारत के सपने को साकार करना है। योजना में मैन्यूफैक्चरिंग, पावर, स्टील, हरित ऊर्जा, और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ व तेलंगाना सीमा पर नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले के करीगुट्टा इलाके में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए, जबकि तेलंगाना के ईटूनगरम में 7 नक्सली ढेर किए गए। यह कार्रवाई नक्सल संगठन की शीर्ष इकाइयों के विरुद्ध की गई थी। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन नक्सलियों को निर्दोष बताया जा रहा है, उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। उन्होंने कांग्रेस से तथ्यों की जांच कर सुझाव देने को कहा।