Tuesday, April 21, 2026
31.1 C
New Delhi

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क, कलेक्टर और एसपी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

Published on: April 28, 2025
By: [BTI]
Location: Mohla, India

अक्षय तृतीया जैसे पारंपरिक पर्व के अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले की कानून व्यवस्था, बाल विवाह की रोकथाम, और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में विशेष रूप से 30 अप्रैल को पड़ने वाली अक्षय तृतीया के दिन बाल विवाह की आशंकाओं को देखते हुए पुलिस बल और राजस्व अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को साकार रूप देने के लिए जिले में सामुदायिक सहयोग से विशेष निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि गांवों में अक्षय तृतीया पर पारंपरिक विवाह कार्यक्रमों की आड़ में बाल विवाह की घटनाएं सामने आती हैं, जिसे रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से विशेष निगरानी टीमों का गठन किया गया है जो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगी।

बैठक में सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना अनुमति बोर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई।

इसके अलावा अवैध ईंट भट्टों के संचालन, अवैध शराब बिक्री, और महाराष्ट्र से आयातित शराब के कारोबार पर सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों — जैसे GAD कॉलोनी, आत्मानंद स्कूल, छुरिया मंदिर परिसरप्रमुख चौक-चौराहों में शाम के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश जारी हुए।

राजस्व और पुलिस विभाग को जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु नियमित समन्वय में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत CEO सुश्री भारती चंद्राकर, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

FAQ:

प्र. 1: इस बैठक का उद्देश्य क्या था?
उत्तर: इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह की घटनाओं की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति बनाना था।

प्र. 2: बैठक की अध्यक्षता किसने की?
उत्तर: बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति और पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने संयुक्त रूप से की।

प्र. 3: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंका क्यों जताई गई?
उत्तर: अक्षय तृतीया एक शुभ पर्व माना जाता है, इस दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मुहूर्त के विवाह कराए जाते हैं। ऐसे में बाल विवाह की घटनाएं सामने आने की संभावना अधिक होती है।

प्र. 4: प्रशासन ने बाल विवाह रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं?
उत्तर: जिले में विशेष निगरानी टीमें बनाई गई हैं, पुलिस व राजस्व विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और सामुदायिक सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

प्र. 5: क्या बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई?
उत्तर: हां, बैठक में बिना अनुमति बोर खनन, अवैध ईंट भट्ठों, अवैध शराब बिक्री, और सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी जैसे मुद्दों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

प्र. 6: कौन-कौन से अधिकारी बैठक में शामिल हुए?
उत्तर: बैठक में अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत CEO भारती चंद्राकर, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Hot this week

बंदूक से विकास की ओर:

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र सुकमा जिले में पुनर्वास और विकास की नई मिसाल बनकर उभरा है, जहाँ नक्सल प्रभावित एवं आत्मसमर्पित महिलाओं द्वारा संचालित नेचर कैफे आत्मनिर्भरता, पर्यटन विकास और सामाजिक परिवर्तन का प्रेरक मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

अजीत जोगी पुत्र अमित को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका

अमित जोगी को रामअवतार जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक देने से इनकार कर दिया, जिससे राज्य की राजनीति और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बाबा केदार की पावन पंचमुखी उत्सव मूर्ति के दिव्य दर्शन के साथ कपाट खुलने की तैयारी पूरी

देवभूमि उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान से खुलने जा रहे हैं। पंचमुखी उत्सव डोली के दिव्य दर्शन के साथ चारधाम यात्रा 2026 का आध्यात्मिक उत्साह चरम पर है और लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए तैयार हैं।

एक बार फिर प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे विराट और अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर दिव्य सत्संग में शामिल हुए। उनकी सादगी, भक्ति और आध्यात्मिक जुड़ाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Double the Love, Double the Joy!

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद की खुशखबरी दी। बेटी दुआ के बड़ी बहन बनने की घोषणा ने फैंस और सेलेब्रिटीज के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी।

Topics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच झाड़ग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का लुत्फ उठाया

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सड़क किनारे झालमुड़ी खाते हुए दुकानदार से बातचीत करना और खुद भुगतान करना उनकी सादगी और जनसंपर्क शैली का प्रतीक बन गया। इस छोटे से मानवीय पल ने राजनीतिक माहौल के बीच जनता से उनके भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत किया।

Street Vendors of Kamla College Area Meet Mayor Over Civic Issues, Assured of Early Resolution

Street vendors from Rajnandgaon’s Kamla College area met Mayor Madhusudan Yadav to highlight civic and infrastructure issues. The Mayor assured early solutions while urging traders to maintain cleanliness amid growing commercial activity.

Census Not a Formal Exercise but Foundation of Nation’s Future: Collector Reviews Field Training

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav inspected census field training in Sagarpara, emphasizing that the census is a critical national exercise shaping future policies, with the upcoming survey to be conducted entirely through digital platforms.

Related Articles

Popular Categories