Friday, September 4, 2026
33 C
New Delhi

संस्कारधानी राजनांदगांव में परंपरागत उल्लास के साथ मना होली पर्व

गंज मंडी की ऐतिहासिक होली से सजा राजनांदगांव का उत्सव

150 वर्षों की परंपरा के साथ राजनांदगांव में होलिका दहन का भव्य आयोजन

Published on: March 06, 2026
By: BTNI
Location: Rajnandgaon, India

संस्कारधानी राजनांदगांव में इस वर्ष होली का पर्व परंपरागत उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। ज्योतिषियों द्वारा बताए गए मुहूर्त और भद्राकाल के कारण इस बार होलिका दहन देर रात लगभग 3 बजे के बाद किया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में परंपरा के अनुसार होलिका दहन हुआ, जहां स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की।

Barbarika Truth News India-image= September 4, 2026
संस्कारधानी राजनांदगांव में परंपरागत उल्लास के साथ मना होली पर्व Barbarika Truth

राजनांदगांव की सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नगर होली लगभग 150 वर्षों से पुरानी कृषि उपज मंडी (पुरानी गंज मंडी) में जलाई जाती है। यह परंपरा लंबे समय से शहर के व्यापारियों सहित मंडी के व्यापारियों द्वारा निभाई जा रही है। रात के समय यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया जाता है। यहां होलिका दहन जब भी हो लेकिन होलिका शाम होने के पूर्व से ही से जाती है जिसमें लकड़ीयों और गोबर छेना का अनुपात 30 और 70 का होता है।

शाम होते ही शहर के लोगों का सजीव होलिका का पूजन हेतु आना जाना शुरू हो जाता है और लोग होलिका की फेरी देते हैं,भोग लगाते हैं, मारवाड़ी समुदाय के लोग लापसी का भोग लगाते हैं और घर में बनाएं एक एक व्यंजन का भोग लगाते हैं,शर्करा एवं गोबर के छोटे छेने की मालाओं से भी होलिका लद जाती है। लोगों का इस स्थल तक आना जाना,पूजन करना तथा फेरी देना सुबह तक लगातार चलते रहता है। अनेक लोग आज भी परंपरागत रूप से होलिका दहन के बाद सुबह यहां से अग्नि लेकर घर ले जाते हैं।

इस अवसर पर विशेष रूप से राजस्थान समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधान—रंग-बिरंगी चुन्नियों और घाघरों में सजकर आती हैं, वहीं पुरुष राजस्थानी टोपी पहनकर और हाथों में नई फसल की गेहूं की बालियां लेकर पूजा में भाग लेते हैं। पूजा की थाली, दीपक और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ होलिका की आराधना की जाती है।

Barbarika Truth News India-image= September 4, 2026
संस्कारधानी राजनांदगांव में परंपरागत उल्लास के साथ मना होली पर्व Barbarika Truth

गंज मंडी के समीप स्थित प्राचीन गंज के बालाजी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। परंपरा के अनुसार शहर के कई अन्य मंदिरों और स्थानों की होली भी गंज मंडी की होली से अग्नि लेकर प्रज्वलित की जाती है। उदाहरण के लिए रामदेव बाबा मंदिर में जलाई जाने वाली होली भी इसी अग्नि से प्रज्वलित की जाती है, जिसे कई लोग शहर की पारंपरिक होली का प्रतीक मानते हैं। पहले स्वर्गीय प्रकाश तंवर और उनके बाद बाबा मंदिर के पुजारीद्वय शरद एवं कोमल तंवर इस परंपरा को बनाए रखें हुए हैं।

इस वर्ष ज्योतिषीय कारणों से 3 तारीख को चन्द्र ग्रहण होने के कारण होली पर रंग नहीं खेला गया और रंगोत्सव 4 तारीख की सुबह से पूरे शहर में धूमधाम से मनाया गया।

शहर के मोहल्लों, कॉलोनियों, अपार्टमेंट्स और सड़कों पर लोगों ने पारंपरिक रंग-गुलाल के साथ होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Barbarika Truth News India-image= September 4, 2026
संस्कारधानी राजनांदगांव में परंपरागत उल्लास के साथ मना होली पर्व Barbarika Truth

होली उत्सव की सबसे आकर्षक झांकी सत्यनारायण मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा रही। पिछले लगभग 35-40 वर्षों से निकल रही इस झांकी में राधा-कृष्ण ने शहर के लोगों के साथ खूब होली खेली और होली का यह रंगारंग दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। काफी संख्या में लोग इस होली जूलूस का विडियो एवं रीव्स बनाकर वायरल करके भी इसका आनंद उठा रहे हैं।

बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक इस जुलूस में शामिल होते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख सहित महापौर मधुसूदन यादव एवं भाजपा नेता तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा, आशीष शर्मा जिस मस्ती में इस जूलूस में दिखाई दिए उससे पूरे शहर में यही चर्चा है कि इन्हें सादी ठंडाई बताकर धोखे में रखकर भांग मिली सांद्र ठंडाई पीला दी गई थी।

करीब ढाई से तीन घंटे तक चलने वाली यह शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करती हुई अंत में गंज के बालाजी मंदिर पहुंचकर परंपरागत रूप से संपन्न हुई।

Also read- https://www.btnewsindia.com/agricultural-training-programme-held-in-chhuriya-under-atma-scheme/ https://www.btnewsindia.com/development-work-brings-greater-joy-than-personal-recovery-says-dr-raman-singh/

इस दौरान शहर के छोटे-बड़े व्यापारी, मजदूर, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सभी वर्गों के लोग इसमें शामिल होकर उत्सव को सामूहिक रूप से मनाते हैं।

इस प्रकार राजनांदगांव में होली का पर्व न केवल रंगों का उत्सव रहा, बल्कि शहर की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और धार्मिक आस्था का भी अद्भुत प्रतीक बनकर सामने आया।

Hot this week

Suspicious Death of 32-Year-Old Man Sparks Sensation in Rajnandgaon’s Deendayal Upadhyay Nagar

A 32-year-old man, Arjun Wadhwani, died under suspicious circumstances in Rajnandgaon’s Deendayal Upadhyay Nagar. Police are investigating a possible dispute during a drinking session and examining all aspects of the case.

Collector Inspects Rural Roads Amid Rising Complaints Over Poor Condition in Rajnandgaon

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav inspected the Raveli-Torankatta, Torankatta-Thakurtola and Singhola-Bothipar Khurd roads and directed officials to complete immediate repairs and initiate steps for permanent reconstruction.

Rajnandgaon District Hospital Receives FSSAI 5-Star Eat Right Campus Certification

Rajnandgaon District Hospital has become the first hospital in Chhattisgarh to receive the FSSAI 5-Star Eat Right Campus certification, valid from September 2, 2026, to September 1, 2028.

From Severe Acute Malnutrition to Normal Nutrition: Yaakshi Makes a Remarkable Recovery

Young Yaakshi Pal of Boirdih village in Rajnandgaon has moved from Severe Acute Malnutrition to the normal nutrition category through regular monitoring, nutritional counselling, supplementary food and active family participation.

Three Members of Same Family Killed in Road Accident, Gahirabhedi Mourns

Three members of the same family from Gahirabhedi were killed in a tragic road accident on the Shikarimahka-Bholapur road. Sitting MLA Bholaram Sahu and former MLA Chhanni Sahu paid tributes and attended the funeral.

Topics

Collector Reviews Departmental Work at Weekly Time-Limit Meeting in Rajnandgaon

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav reviewed departmental work at the weekly time-limit meeting and directed officials to monitor Girdawari, accelerate child health and nutrition initiatives, solar panel installations, revenue case disposal and crop insurance.

Green Farm House Theft Case Solved, Two Accused Arrested in Rajnandgaon

Somni Police and Cyber Cell have solved the Green Farm House theft case in Rajnandgaon, arresting two accused and recovering stolen AC units, an HTP pump and a vehicle worth ₹10.56 lakh.

Mayor Madhusudan Yadav Meets Family of Man Who Died in Gaurinagar Underbridge Accident

Rajnandgaon Mayor Madhusudan Yadav met the family of 40-year-old Santosh Sonwani, who died in the Gaurinagar underbridge accident, and assured support while directing officials to strengthen safety measures.

Related Articles

Popular Categories