Friday, September 4, 2026
29 C
New Delhi

Tag: होली पर्व राजनांदगांव

संस्कारधानी राजनांदगांव में परंपरागत उल्लास के साथ मना होली पर्व

संस्कारधानी राजनांदगांव में होली का पर्व परंपरागत उल्लास, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के साथ धूमधाम से मनाया गया। लगभग 150 वर्ष पुरानी गंज मंडी की ऐतिहासिक होली इस उत्सव का मुख्य केंद्र रही, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर विधि-विधान से होलिका दहन किया। अगले दिन रंगोत्सव के साथ शहर में रंग-गुलाल की धूम रही तथा सत्यनारायण मंदिर से निकली राधा-कृष्ण की पारंपरिक झांकी और शोभायात्रा ने पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया।