बिग बॉस 17 फेम मोटोव्लॉगर ने ‘फाइनल ड्राइव’ कहते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से कार भिड़ाई, ICU में भर्ती; परिवारिक विवाद और मेंटल हेल्थ को लेकर उठे सवाल
Published on: March 08, 2026
By: BTNI
Location: New Delhi/Gaziabad, India
सोशल मीडिया और यूट्यूब जगत में चर्चित मोटोव्लॉगर एवं बिग बॉस 17 के पूर्व प्रतियोगी अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से जाना जाता है, ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खुदकुशी की कोशिश की है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों फैंस को स्तब्ध कर दिया है। अनुराग ने लाइव में ‘फाइनल ड्राइव’ कहते हुए अलविदा कहा और अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (मसूरी क्षेत्र, गाजियाबाद) पर लगभग 150-180 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी।
क्रैश के बाद लाइव अचानक समाप्त हो गया, जिससे दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अनुराग को कार से बाहर निकाला और उन्हें पास के सुभारती अस्पताल ले गए। बाद में उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने अपडेट देते हुए बताया कि अनुराग की हालत स्थिर है, लेकिन वे गंभीर चोटों से जूझ रहे हैं। अस्पताल में पहुंचे कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने वीडियो शेयर किए, जिसमें अनुराग बिस्तर पर लेटे हुए मुस्कुराने की कोशिश करते दिखे। एक वीडियो में योगेश कठूरिया उन्हें कहते सुनाई दिए, “भाई एक स्माइल हो जाए, दूसरा जन्म हो गया ना अनुराग भाई,” जबकि कोई उनके आंसू पोंछ रहा था।
अनुराग ने कमजोर आवाज में जवाब दिया, “दूसरा जन्म…”यह घटना अनुराग के हालिया व्लॉग्स के बाद हुई है, जहां उन्होंने परिवारिक विवादों का खुलासा किया था। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक भावुक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंटर-कास्ट मैरिज (पत्नी रितिका चौहान से) के कारण माता-पिता और भाई कलम द्वारा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि परिवार ने उनकी संपत्ति छीन ली, उन्हें घर से निकाला और लगातार धमकियां दीं।
Also read- https://www.btnewsindia.com/women-achieving-new-heights-in-rajnandgaon-with-support-of-nrlm-bihan/ https://www.btnewsindia.com/आल-इंडिया-मारवाड़ी-मंच-ने/
अनुराग ने कहा था, “मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा, कलम और श्रेया हैं… मैं पांच दिनों से कुछ नहीं खाया, दिमाग खत्म हो गया है।” उन्होंने दो बार पहले भी खुदकुशी की कोशिश करने का जिक्र किया था।लाइव के दौरान अनुराग भावुक थे और परिवारिक परेशानियों, डिप्रेशन तथा “प्यार की कमी” की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, “अगले जन्म में प्यार देना…” क्रैश से पहले उन्होंने “लेट्स गो फॉर फाइनल ड्राइव” और “गुडबाय” कहा। पुलिस ने रैश ड्राइविंग और दुर्घटना के मामले में जांच शुरू कर दी है।इस घटना ने सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर बहस छेड़ दी है। बिग बॉस फेम एक्टर अली गोनी ने अनुराग के लिए प्रार्थना की और ट्रोल्स पर निशाना साधा, कहा, “शेम ऑन यू गाइज फॉर मेकिंग फन ऑफ हिम… ऐसे वक्त में सपोर्ट दिखाओ।”
कई फैंस और सेलेब्स ने उनकी रिकवरी की कामना की है, साथ ही इन्फ्लुएंसर्स पर प्रेशर और फैमिली इश्यूज के प्रभाव पर चर्चा की जा रही है।अनुराग UK07 Rider के नाम से मोटरसाइकिल और कार व्लॉगिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, और बिग बॉस 17 में भागीदारी ने उन्हें और लोकप्रिय बनाया। फिलहाल, फैंस उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वे जल्द ठीक होकर वापस आएंगे।



