Friday, April 10, 2026
25.1 C
New Delhi

जिले में 87.76 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं ने किया मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025

Barbarika Truth News India-image= April 10, 2026
जिले में 87.76 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं ने किया मतदान Barbarika Truth

राजनांदगांव (BTI) त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले में तीन चरणों में निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न हुआ। ग्रामीण मतदाता जागरूकता का परिचय देते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित दिखे। मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। मतदान केन्द्रों में ग्रामीण मतदाताओं ने कतार में लगाकर बारी-बारी से मतदान किया। युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग अन्य सभी मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत राजनांदगांव जिले में 87.76 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 87.22 प्रतिशत पुरूष, 88.31 प्रतिशत महिला एवं 66.67 प्रतिशत तृतीय लिंग मतदाताओं शामिल है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में 5 लाख 32 हजार 56 मतदाताओं में से 4 लाख 66 हजार 957 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 2 लाख हजार 66 हजार 703 पुरूष मतदाता में से 2 लाख 32 हजार 626 पुरूष मतदाता, 2 लाख 65 हजार 350 महिला मतदाता में से 2 लाख 34 हजार 329 महिला मतदाता एवं 3 तृतीय लिंग मतदाता में से 2 तृतीय लिंग मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 89.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 89.40 प्रतिशत पुरूष, 89.18 प्रतिशत महिला एवं 50 प्रतिशत तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 1 लाख 58 हजार 42 मतदाता में से 1 लाख 41 हजार 116 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 79 हजार 243 पुरूष मतदाता में से 70 हजार 845 पुरूष मतदाता, 78 हजार 797 महिला मतदाता में से 70 हजार 270 महिला मतदाता एवं 2 तृतीय लिंग मतदाता में से 1 तृतीय लिंग मतदाता ने मतदान किया। जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र अंतर्गत मतदान 85.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 84.15 प्रतिशत पुरूष, 86.52 प्रतिशत महिला एवं 100 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 1 लाख 43 हजार 403 मतदाता में से 1 लाख 22 हजार 375 मतदाता ने मतदान किया। इसमें 71 हजार 488 पुरूष मतदाता में से 60 हजार 157 पुरूष मतदाता, 71 हजार 914 महिला मतदाता में से 62 हजार 217 महिला मतदाता एवं 1 तृतीय लिंग मतदाता में से 1 तृतीय लिंग मतदाता ने मतदान किया। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत मतदान 87.67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 86.98 प्रतिशत पुरूष एवं 88.37 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। जिसमें 1 लाख 31 हजार 932 मतदाता में से 1 लाख 15 हजार 662 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 66 हजार 642 पुरूष मतदाता में से 57 हजार 964 पुरूष मतदाता एवं 65 हजार 290 महिला मतदाता में से 57 हजार 698 महिला मतदाता ने मतदान किया। जनपद पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत मतदान 88.98 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 88.51 प्रतिशत पुरूष एवं 89.45 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। जिसमें 98 हजार 679 मतदाता में से 87 हजार 804 मतदाता ने मतदान किया। इसमें 49 हजार 330 पुरूष मतदाता में से 43 हजार 660 पुरूष मतदाता एवं 49 हजार 349 महिला मतदाता में से 44 हजार 144 महिला मतदाता ने मतदान किया।

Hot this week

Echoes of Values: Collective Navkar Mantra Chanting Inspires Students at Gayatri Vidyapeeth

Students and teachers at Gayatri Vidyapeeth, Rajnandgaon, participated in a collective Navkar Mantra chanting ceremony aimed at promoting spiritual awareness, moral values, and holistic personality development among students.

Tribal Faith in Nature Ensures Conservation of Forests and Water Resources: Minister Ramvichar Netam

At the closing ceremony of the Chhattisgarh Commons Convening, Tribal Development Minister Ramvichar Netam emphasized the deep spiritual connection between tribal communities and nature, highlighting community governance, sustainable resource management, and coordinated policy action for conservation and tribal welfare.

Commons Vital for Sustainable Livelihoods: Task Force on PESA–FRA Coordination to Be Formed Soon

At the Chhattisgarh Commons Convening in Raipur, Principal Secretary Sonmani Bora announced the formation of a task force to coordinate PESA and FRA implementation, highlighting the vital role of shared natural resources in tribal empowerment, environmental conservation, and policy development.

बंगाल चुनाव में स्मृति ईरानी के बंगाली में भाषण ने बाजी पलटी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच स्मृति ईरानी ने कोलकाता की जनसभा में बांग्ला भाषा में भाषण देकर चुनावी माहौल गरमा दिया। महिलाओं के लिए ₹3000 मासिक सहायता, मुफ्त बस यात्रा और आरक्षण जैसे बड़े वादों ने सियासी मुकाबले को नया मोड़ दे दिया।

रोती रही पत्नी, खुला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई सन्न!

धार में पति की हत्या को लूट की वारदात दिखाने की सनसनीखेज साजिश का खुलासा हुआ है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी किलर से हत्या करवाई और खुद को पीड़िता साबित करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया।

Topics

कांकेर में भीषण सड़क हादसा —

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कर्नल से ब्रिगेडियर बने श्रीकांत पुरोहित, सेवा अवधि भी बढ़ी —

मालेगांव ब्लास्ट मामले में लंबे विवाद और कानूनी संघर्ष के बाद भारतीय सेना के अधिकारी श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नति और 2028 तक सेवा विस्तार मिला है। समर्थक इसे न्याय की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं, जबकि यह मामला अब भी राष्ट्रीय बहस का विषय बना हुआ है।

BJP Manifesto Reshapes Bengal’s Political Landscape, Signals Possible Clean Sweep

The BJP’s ‘Bengal Development Resolution’ manifesto, unveiled by Amit Shah, promises women-centric welfare schemes, infrastructure expansion, security reforms, and economic revival, signaling the party’s strong push for political transformation and a possible clean sweep in West Bengal.

Related Articles

Popular Categories