Thursday, September 24, 2026
31 C
New Delhi

अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष की धज्जियां उखाड़ कर चिथड़े चिथड़े कर दिया

कांग्रेस पर पाकिस्तान-चीन के लिए ‘एजेंट’ होने के जैसा सनसनीखेज आरोप लगाया

Published on: July 28, 2025
By: [BTNI]
Location: New Delhi, India

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान विपक्ष, खासकर कांग्रेस, पर जमकर हमला बोला। शाह ने कांग्रेस को पाकिस्तान और चीन का ‘एजेंट’ करार देते हुए नेहरू-गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों—जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी—पर आतंकवाद के खिलाफ नरम रुख अपनाने और देशहित के खिलाफ काम करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। उनके तीखे तेवरों ने सदन में सन्नाटा छा दिया, जबकि सत्तापक्ष के सांसदों ने मेजें थपथपाकर समर्थन जताया।

पहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि
शाह ने सदन को सूचित किया कि पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के तीनों आतंकवादी—सुलेमान उर्फ फैजल, अफगान और जिबरान—’ऑपरेशन महादेव’ में मारे गए। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और हमले में 26 लोगों की नृशंस हत्या के लिए जिम्मेदार थे। शाह ने बताया कि एनआईए की जांच में 1055 लोगों से पूछताछ की गई, और आतंकियों के पास से बरामद राइफल्स, गोलियां और पाकिस्तानी वोटर कार्ड जैसे सबूतों ने उनकी पहचान और पाकिस्तान से संबंध की पुष्टि की।

कांग्रेस पर 'पाकिस्तान और चीन का एजेंट' होने का आरोप
शाह ने कांग्रेस पर आतंकवाद के खिलाफ ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान को बचाने की कोशिश करती है। पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम पूछते हैं कि पहलगाम के आतंकी पाकिस्तानी थे, इसका सबूत क्या है? मैं बताता हूं, उनके पास से पाकिस्तानी वोटर कार्ड, चॉकलेट और सामान मिला। फिर भी ये पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हैं।”

Also read- https://www.btnewsindia.com/2009-का-भारत-पाक-संयुक्त-बयान-आ/ https://www.btnewsindia.com/चित्रा-त्रिपाठी-की-पत्रक/

उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर तंज कसते हुए कहा, “तुम बार-बार पाकिस्तान जाते हो, कभी सीमा पर जाकर देखो, हमारे जवान कैसे घुसपैठ रोकते हैं। अगर कोई घुस गया, तो चिंता मत करो, हम उसे मार देंगे। लेकिन तुम्हारा पाकिस्तान प्रेम क्यों नहीं जाता?” शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस को आतंकवाद पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनके शासन में “27 बड़े आतंकी हमले हुए, 1000 से ज्यादा लोग मारे गए, और वे बस पाकिस्तान को डोजियर भेजते रहे।”

नेहरू-गांधी परिवार पर हमला
शाह ने नेहरू-गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा, “नेहरू ने पीओके बनने दिया, इंदिरा गांधी ने 1971 के बाद पीओके वापस लेने की मांग नहीं की। 2008 में बटला हाउस एनकाउंटर में आतंकी मारे गए, तो सोनिया गांधी के आंसू टपक गए, लेकिन शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा के लिए एक आंसू नहीं निकला।” उन्होंने राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला, “जब चीन के सैनिक हमारी सीमा में घुसते हैं, तब राहुल गांधी चीनी राजदूत से गलबहियां करते हैं। राजीव गांधी का चीन से क्या रिश्ता था? यह देश जानना चाहता है।”

पोटा कानून और कोटा पर सवाल
शाह ने कांग्रेस को आतंकवाद विरोधी कानूनों के खिलाफ रुख के लिए भी लताड़ा। उन्होंने कहा, “2002 में अटल जी की सरकार ने आतंकवाद रोकने के लिए पोटा कानून लाया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया। हमें संसद का संयुक्त अधिवेशन बुलाना पड़ा। 2004 में आपकी सरकार आई, तो आपने पोटा रद्द कर दिया। आखिर किसे बचाना चाहते थे? इसके बाद 2005 में अयोध्या में रामलला के टेंट पर हमला हुआ।” उन्होंने पूछा, “28 बड़े आतंकी हमले हुए, बम फटे, गोलियां चलीं, लोग मारे गए, आपने क्या किया? अब संसद में सवाल पूछने की हिम्मत कैसे हुई?”

विपक्ष का सन्नाटा, सत्तापक्ष का जोश
शाह के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों, खासकर कांग्रेस के, चेहरों पर सन्नाटा छा गया। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “मैं सोच रहा था कि आतंकियों के मारे जाने की खबर पर टेबल बजेगी, लेकिन आप गंभीर हो गए। क्या आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई से आपको तकलीफ है?” सत्तापक्ष के सांसदों ने शाह के बयानों का जोरदार समर्थन किया, जबकि विपक्षी सांसदों ने हंगामे की कोशिश की, लेकिन स्पीकर ने सदन को शांत कराया।

पाकिस्तान को बेनकाब करने का दावा
शाह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न केवल आतंकियों को ढेर किया, बल्कि पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर बेनकाब भी किया। “हमने पाकिस्तानी डीजीएमओ से बात की और कार्रवाई की जानकारी दी। दूसरे दिन आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी शामिल थे, जिससे साबित हुआ कि पाकिस्तान आतंकवाद को सरकारी समर्थन देता है।”

विपक्ष पर '20 साल तक बाहर रहने' का तंज
शाह ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान का समर्थन करते हुए विपक्ष पर तंज कसा, “आपको अपने विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं, किसी और देश पर भरोसा है। यही कारण है कि आप विपक्ष में बैठे हैं और अगले 20 साल तक वहीं बैठे रहेंगे।”

देश की जनता को संदेश
शाह ने अपने भाषण का समापन करते हुए कहा, “130 करोड़ की जनता देख रही है। जो लोग पाकिस्तान को बचाने की कोशिश करते हैं, उन्हें देश जवाब देगा। हमारी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिला है, और हम हर आतंकी को जहन्नुम पहुंचाएंगे।”

Hot this week

Assessment Camp Held in Rajnandgaon to Provide Assistive Devices to Senior Citizens and Persons with Disabilities

An assessment camp was held in Rajnandgaon under Seva Sankalp Abhiyan, where more than 250 senior citizens and persons with disabilities registered for assistive devices under National Vayoshri and ADIP schemes.

Rajnandgaon Police Take 199 Actions During 12-Day Ganesh Festival Drive

Rajnandgaon Police took 199 actions between September 13 and 24 during a special Ganesh festival drive, including 160 under BNSS, 30 under the Arms Act and nine under Excise and NDPS laws.

PM Surya Ghar Scheme Brings Zero Electricity Bill and Monthly Savings for Sahdev Verma’s Family

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana brings relief to Rajnandgaon’s Sahdev Verma, whose 3-kW rooftop solar system has reduced his electricity bill to zero and saves ₹1,600–₹1,800 monthly.

Rajnandgaon Range Police Focus on Swift Recovery of Cyber Fraud Money

Rajnandgaon Range Police organised a one-day cyber training programme focusing on quick complaint resolution, fraud prevention and timely recovery of money lost in cyber fraud.

Seva Sankalp Campaign: Community Participation Drives Cleanliness and Public Welfare Initiatives in Rajnandgaon

Seva Sankalp Abhiyan in Rajnandgaon promotes cleanliness, plantation and public participation, while government schemes support sanitation and farmers in Dongargarh.

Topics

Cleanliness Drive Held at Mohara River Under ‘Seva Mera Yogdan’ Initiative

A cleanliness drive was conducted at Mohara River in Rajnandgaon under the ‘Seva Mera Yogdan’ programme of Seva Sankalp Abhiyan. Shiv Temple, Mukti Dham, river steps and the Ganesh immersion pond were cleaned.

Vinayak Samiti, Mitra Mandal and Marwari Ganesh Add New Dimension to Sadar Bazaar Ganeshotsav

Rajnandgaon’s Sadar Bazaar Ganeshotsav shines with grand pandals, colourful lights and decades-old traditions. Vinayak Samiti, Mitra Mandal and Marwari Ganesh celebrations attract devotees from Bharat Mata Chowk to Basantpur Police Station Chowk.

Prioritise Children’s Nutrition and Health, Collector Tells Anganwadi Workers

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav inspected the Baghera Anganwadi Centre and directed officials to prioritise children’s nutrition and health through nutritious food, a nutrition garden and regular monitoring of malnourished children.

Related Articles

Popular Categories