Sunday, April 19, 2026
24.1 C
New Delhi

Tag: लोकसभा

अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष की धज्जियां उखाड़ कर चिथड़े चिथड़े कर दिया

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पाकिस्तान और चीन का 'एजेंट' होने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए आतंकवाद पर उसके नरम रवैये को आड़े हाथों लिया। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों और 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का हवाला देते हुए उन्होंने कांग्रेस के इतिहास और नेहरू-गांधी परिवार की नीतियों पर भी तीखा हमला बोला। शाह के हमले से विपक्ष सन्न रह गया, जबकि सत्तापक्ष ने उनके बयान का जोरदार समर्थन किया।

पहलगाम नरसंहार: राहुल गांधी ने शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी से की मुलाकात, दिया न्याय का भरोसा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी ने शहीद को शहीद का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया और इसे संसद में उठाने का आश्वासन दिया। यह मुलाकात न केवल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना का प्रतीक रही, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश भी देती है।