Thursday, May 7, 2026
26.1 C
New Delhi

शिवनाथ किनारे ‘काला सोना’ की खेती का भंडाफोड़

भाजपा नेता के खेत में अफीम के पौधे मिलने से हड़कंप, पुलिस- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जांच में जुटी

Published on: March 07, 2026
By: BTNI
Location: Durg
, India

दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी किनारे कथित तौर पर अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि क्षेत्र के एक प्रभावशाली भाजपा नेता के खेत में गोपनीय तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी। मामला उजागर होने के बाद पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की टीम जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले का खुलासा होली के दौरान हुआ। गांव के कुछ बच्चे नदी पार कर जंगल और खेतों के आसपास क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। खेलते-खेलते वे एक खेत के अंदर पहुंच गए, जहां उन्हें अजीब तरह के पौधे दिखाई दिए। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी, जिसके बाद यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के सरपंच ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही नारकोटिक्स विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद विभागीय टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस खेत में यह पौधे पाए गए हैं वहां आम लोगों का प्रवेश लगभग बंद रखा जाता था और पूरे इलाके को काफी गोपनीय तरीके से संचालित किया जाता था। इसी वजह से लंबे समय तक इस गतिविधि की जानकारी किसी को नहीं लग पाई।

स्मगलिंग का बड़ा नेटवर्क बन सकता था

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस तरह की खेती सफल हो जाती और इसका उत्पादन तैयार होकर बाजार तक पहुंच जाता तो यह सीधे अवैध तस्करी नेटवर्क का हिस्सा बन जाता। चूंकि अफीम का वैध व्यापार पूरी तरह सरकारी नियंत्रण में होता है, इसलिए अवैध रूप से उगाई गई अफीम आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय तस्करी के जरिए बेची जाती है।

Barbarika Truth News India-image= May 7, 2026
शिवनाथ किनारे ‘काला सोना’ की खेती का भंडाफोड़ Barbarika Truth

अवैध बाजार में अफीम को “काला सोना” कहा जाता है, क्योंकि इसकी कीमत बेहद ऊंची होती है। एक सीजन की खेती से ही तस्करी गिरोह करोड़ों रुपये तक कमा लेते हैं।

कानून में कड़ी सजा

अफीम की अवैध खेती और तस्करी Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 NDPC के तहत गंभीर अपराध है। इस कानून के तहत दोष सिद्ध होने पर लंबी जेल, भारी जुर्माना और जमानत मिलना भी बेहद कठिन हो जाता है।

Barbarika Truth News India-image= May 7, 2026
शिवनाथ किनारे ‘काला सोना’ की खेती का भंडाफोड़ Barbarika Truth

राजनीति भी गरमाई ——–

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने समर्थकों के साथ इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र का दौरा किया है जिससे आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति और गरमाने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और स्थानीय लोगों की नजर अब आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Barbarika Truth News India-image= May 7, 2026
शिवनाथ किनारे ‘काला सोना’ की खेती का भंडाफोड़ Barbarika Truth

राजनीतिक विवाद के बीच प्रदेश भाजपा ने भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव द्वारा जारी पत्र में संबंधित नेता को पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले गंभीर आरोपों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि भाजपा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करती और कानून अपना काम करेगा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र का दौरा कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति और अधिक गरमा गई है।

Also read- https://www.btnewsindia.com/international-wheelchair-day-observed-at-crc-rajnandgaon-with-sports-cultural-events-and-aid-distribution/ https://www.btnewsindia.com/agricultural-training-programme-held-in-chhuriya-under-atma-scheme/

Hot this week

Visitors Continue to Meet Padma Shri Phoolbasan Bai After Foiled Abduction Attempt; Udayachal Family Extends Support

Following the failed abduction attempt, social leaders and organisations continue to visit Padma Shri awardee Phoolbasan Bai in Rajnandgaon, with the Udayachal Family extending support and planning enhanced security measures at her residence.

Rajnandgaon News: State Health Services in Poor Condition Due to Government Failure, Alleges Congress Leader Shahid Bhai

Congress leader Shahid Bhai has accused the state government of failing to maintain adequate healthcare services, alleging severe shortages of essential medicines in government hospitals and demanding immediate corrective action.

Sushasan Tihar Brings Relief to Farmer Lekhuram; Receives Kisan Book Instantly at Grievance Camp

Sushasan Tihar 2026 continues to deliver grassroots governance in Rajnandgaon, as a remote village farmer received his Kisan Kitab instantly at a grievance redressal camp, enabling easier access to agricultural schemes and benefits.

Rajnandgaon Crime News: Chichola Police Crack Down on Illegal Liquor Trade; One Accused Arrested with Country Liquor Consignment

Chichola Police arrested a 23-year-old accused involved in illegal liquor trade during an anti-narcotics operation in Rajnandgaon district, seizing 30 quarters of country liquor worth Rs 2,400 and sending the accused to judicial custody.

Online Applications for Subsidised Agricultural Equipment and Irrigation Pumps to Begin from May 7

Farmers Can Apply Through CHAMPS Portal; Applications for Tractors,...

Topics

Collector and SP Ride Motorcycles Through Tough Terrain to Reach Remote Villages Under Good Governance Campaign

In a unique outreach under SuShasan Tihar 2026, Sukma Collector Amit Kumar and SP Kiran Chavan rode motorcycles across difficult terrain to conduct historic governance camps in remote villages, delivering welfare services and approving development works on the spot.

हार स्वीकार, कारण बताया: तृणमूल सांसद का दावा —

पश्चिम बंगाल चुनावी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में आत्ममंथन शुरू हो गया है। वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने एंटी-इंकंबेंसी और मुस्लिम तुष्टिकरण की धारणा को हार का कारण बताया, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया।

नबन्ना में आजादी की सांस: 15 सालों की घुटन के बाद कर्मचारियों का उत्सव, बंगाल में नया इतिहास

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नबन्ना सचिवालय में कर्मचारियों और समर्थकों के उत्सव ने सत्ता परिवर्तन के साथ राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। 15 वर्षों बाद उभरी इस खुली खुशी को कई लोग “नई शुरुआत” और “राजनीतिक आजादी” की भावना से जोड़कर देख रहे हैं।

Related Articles

Popular Categories