Published on: March 28, 2026
By: BTNI
BT News Political Analysis
भारतीय राजनीति में इन दिनों तीखे बयानों और वैचारिक टकराव का दौर जारी है, और इस केंद्र में एक प्रमुख नाम बनकर उभरे हैं निशिकांत दुबे। झारखंड से लोकसभा सांसद दुबे न केवल संसद में बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार भारतीय जनता पार्टी की ओर से आक्रामक रुख अपनाते दिखाई दे रहे हैं। दुबे के हालिया बयानों और पोस्ट्स को देखें तो उनका निशाना सीधे तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके ऐतिहासिक निर्णय रहे हैं।
वे बार-बार कांग्रेस के अतीत को उठाकर वर्तमान राजनीति में सवाल खड़े कर रहे हैं। उनके अनुसार, जब से कांग्रेस द्वारा विनायक दामोदर सावरकर और हिंदुत्व विचारधारा पर टिप्पणी की गई है, तब से भाजपा की ओर से जवाबी आक्रमण और तेज हो गया है। हाल ही में दुबे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस के एक “काले अध्याय” को फिर से सामने लाने की कोशिश की।

Also read-
- Rajnandgaon Municipal Corporation Removes Encroachments to Improve Traffic Flow and Rainwater Drainage
- MP Santosh Pandey Meets Nitin Gadkari, Seeks Road Upgradation Projects for Rajnandgaon Parliamentary Constituency
- Congress Stages Road Blockade in Thelkadih Demanding Separate College Building
- Rajnandgaon Resident Receives Caste Certificate Within a Week Through Seva Setu
- Rajnandgaon Municipal Corporation Intensifies Monsoon Cleanliness, Drainage and Road Repair Works

इस संदर्भ में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के दौर की एक ऐतिहासिक घटना का उल्लेख किया, जिसमें हिंदू संगठनों और उनकी गतिविधियों पर हुई कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए। दुबे का यह तरीका कुछ हद तक रणनीतिक माना जा रहा है—जहां वे इतिहास के पन्नों को खोलकर कांग्रेस की विचारधारा और निर्णयों को जनता के सामने रखने की कोशिश कर रहे हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि यह “तथ्यों के साथ जवाब” है, जबकि विरोधी इसे राजनीतिक ध्रुवीकरण का प्रयास बता रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, दुबे की शैली आक्रामक और निरंतर है—ऐसी कि एक बार शुरू हुआ हमला थमता नहीं दिखता। वे जिन मुद्दों को उठाते हैं वह इतना प्रभावी और दमदार होता है और प्रामाणिक होता है कि वह जनचर्चा का हिस्सा बन जाता है।
वर्तमान परिदृश्य में यह साफ है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच वैचारिक लड़ाई अब सिर्फ चुनावी मंचों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इतिहास, विचारधारा और पहचान की राजनीति तक गहराई से पहुंच चुकी है। और इस लड़ाई में निशिकांत दुबे जैसे नेता एक प्रमुख “आक्रामक चेहरा” बनकर उभरे हैं, जो हर मोर्चे पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।



