Friday, April 10, 2026
31.1 C
New Delhi

क्या राजनांदगांव महापौर चुनावी मुकाबला फिर बनेगा डॉ. रमन बनाम भूपेश बघेल ?

1.राजनांदगांव में महापौर चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, निर्दलीय प्रत्याशी भी देंगे कड़ी चुनौती

2.भाजपा और काँग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

3. निर्दलीय किसका खेल बिगाडेंगे।

पुरुषोत्तम तिवारी
राजनांदगांव (BTI): छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव नगर निगम महापौर पद के चुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कर दिए हैं। भाजपा ने इस बार अपने अनुभवी नेता और पूर्व महापौर मधुसूदन यादव को मैदान में उतारा है, जो वर्तमान में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने युवा चेहरे और छात्र राजनीति से आए निखिल द्विवेदी को मौका दिया है, जो भूपेश बघेल सरकार में पर्यटन निगम के सदस्य रह चुके हैं।

चुनाव की शुरुआत:
दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन के अंतिम दिन अपने-अपने पर्चे दाखिल किए, जिसके साथ ही चुनावी रण की शुरुआत हो गई। पार्षद पदों के लिए भी दोनों दलों ने सभी 51 वार्डों से अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

भाजपा बनाम कांग्रेस:
भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव का राजनांदगांव की राजनीति में लंबा अनुभव है। 25 वर्षों से नगर निगम की राजनीति में सक्रिय यादव पर डॉ. रमन सिंह का मजबूत समर्थन है, जो उनकी लोकप्रियता और संगठन के भीतर उनकी पकड़ को दर्शाता है। यादव के नामांकन के समय स्वयं डॉ. रमन सिंह उनके साथ मौजूद थे और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर साझा कर स्पष्ट संकेत दिया कि यह चुनाव व्यक्तिगत से अधिक राजनीतिक प्रतिष्ठा का मामला है।

वहीं, कांग्रेस ने युवा नेता निखिल द्विवेदी को मैदान में उतारकर एक नई रणनीति अपनाई है। यह फैसला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वीकृति के साथ हुआ है। माना जा रहा है कि टिकट वितरण के मामले में वरिष्ठ नेता कुलबीर छाबड़ा की जगह निखिल को प्राथमिकता देना कांग्रेस की युवा राजनीति को बढ़ावा देने का संकेत है।

Barbarika Truth News India-image= April 10, 2026
क्या राजनांदगांव महापौर चुनावी मुकाबला फिर बनेगा डॉ. रमन बनाम भूपेश बघेल ? Barbarika Truth

तीसरे और चौथे मोर्चे की एंट्री से किसे नुकसान?
आप पार्टी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए वरिष्ठ पत्रकार कमलेश स्वर्णकार को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके पास शहर के कई क्षेत्रों में प्रभाव है, जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि वे पारंपरिक राजनीति में कितना बदलाव ला सकते हैं।

इस बीच, निर्दलीय प्रत्याशी चंपू गुप्ता ने भी चुनाव को रोचक बना दिया है। 2020 के चुनाव में अपने पूरे परिवार को मैदान में उतारकर सुर्खियां बटोरने वाले गुप्ता ने इस बार फिर से स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
राजनांदगांव के पुराने चुनावी आंकडे बताते है कि यहां तीसरा पक्ष कम ही प्रभावी रहा है। 2009 में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशीयों से उनकी ही पार्टी के लोगों की नाराजगी ने जरुर निर्दलीय विजय पांडे को विजयश्री दिलाई थी लेकिन फिलहाल यहां ऐसा किंचित मात्र भी नजर नहीं आता बल्कि तीसरी शक्ति समीकरण जरुर बिगाडती नजर आ रही है। ये किसे नुकसान पहुंचा रही है इसका आंकलन राजनैतिक विश्लेशकों ने शुरु कर दिया है।

क्या बनेगा मुकाबला डॉ. रमन बनाम भूपेश बघेल?
राजनांदगांव का यह चुनाव एक बार फिर भाजपा के डॉ. रमन सिंह और कांग्रेस के भूपेश बघेल के बीच सियासी जंग का रूप लेता नजर आ रहा है। डॉ. रमन सिंह के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी मैदान में हैं, तो दूसरी ओर निखिल द्विवेदी को भूपेश बघेल की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

आगामी दिनों में इस चुनाव के कई दिलचस्प पहलू और समीकरण सामने आ सकते हैं। वर्तमान परिदृश्य से यह स्पष्ट है कि राजनांदगांव की जनता को इस बार एक बेहद रोचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Hot this week

BJP Manifesto Reshapes Bengal’s Political Landscape, Signals Possible Clean Sweep

The BJP’s ‘Bengal Development Resolution’ manifesto, unveiled by Amit Shah, promises women-centric welfare schemes, infrastructure expansion, security reforms, and economic revival, signaling the party’s strong push for political transformation and a possible clean sweep in West Bengal.

भाजपा के घोषणा पत्र से बदली बंगाल की सियासी हवा,

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा द्वारा जारी ‘बंगाल विकास संकल्प पत्र’ ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अमित शाह ने महिलाओं को ₹3000 मासिक सहायता, मुफ्त बस यात्रा, रोजगार, सुरक्षा और कोलकाता को सांस्कृतिक राजधानी बनाने जैसे बड़े वादों के साथ सत्ता परिवर्तन का दावा किया है।

Zoology Department Educational Tour Explores Ecology and Biodiversity in Visakhapatnam and Araku Valley

Students of the Zoology Department of Government Digvijay Autonomous Postgraduate College, Rajnandgaon undertook a three-day educational tour to Visakhapatnam and Araku Valley, combining classroom knowledge with practical exposure to marine ecology, biodiversity, and environmental conservation.

Allegations of Illegal Plotting Over 22 Acres Under ‘Abhinandan Galaxy’ Colony; Demand for Probe and FIR Raised

Serious allegations of large-scale illegal plotting in Rajnandgaon have surfaced, with former city Congress leader Hemant Ostwal demanding a detailed investigation and criminal action over alleged misuse of approval granted for Abhinandan Galaxy Colony.

Collector Focuses on Speedy Revenue Case Disposal, Orders Strong PDS Monitoring During Surprise Inspection in Manpur-Khadgaon

During a surprise inspection across Manpur and Khadgaon blocks, Collector Tulika Prajapati emphasized time-bound disposal of revenue cases, strengthened PDS monitoring, and strict accountability in health and administrative services to improve governance at the grassroots level.

Topics

TB-Free India Campaign Cuts Patient Numbers by Half in Rajnandgaon, Improved Hospital Facilities Boost Public Trust

The TB-Free India Campaign has delivered significant results in Rajnandgaon district, where tuberculosis cases have reduced by nearly 50 percent over a decade, supported by modern diagnostic tools and improved healthcare services at the district hospital.

Alleged Religious Conversion Case at Nashik IT Firm: SIT Intensifies Probe Amid Viral Claims

Amid viral social media claims alleging harassment and forced religious conversion at a Nashik-based IT company, Maharashtra Police has launched a detailed investigation through a Special Investigation Team (SIT), emphasizing that many circulating allegations remain unverified.

Major Police Crackdown on Scrap Dealers in Rajnandgaon, Goods Worth ₹32 Lakh Seized

Rajnandgaon Police launched a coordinated enforcement drive against illegal scrap trading, seizing suspected stolen materials valued at nearly ₹32 lakh during simultaneous raids conducted across key locations in the district.

Related Articles

Popular Categories