वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग सख्त
Published on: April 0, 2026
By: BTNI
Location: Kolkata, India
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच एक वायरल वीडियो ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। वीडियो में कथित रूप से मुर्शिदाबाद में मतदाताओं को धमकाने का और घर घर जाकर उन्हें वोटिंग नहीं करने की धमकी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी जो ममता बनर्जी का एक बड़ा गुण्डा बताया जाता है को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक सख्ती की चर्चा भी हो रही है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने और डराने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य में पूर्व में भी चुनावी हिंसा और दबाव की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे आम मतदाताओं में भय का माहौल बनता है।

वहीं हालिया गिरफ्तारी को पुलिस की मजबूरी में की गई कार्रवाई के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस संबंध में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका आधिकारिक बयान सामने नहीं आ सका।
इधर भाजपा के शीर्ष नेताओं—नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मिथुन चक्रवर्ती और सुवेंदु अधिकारी—के लगातार दौरों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और चुनावी मुकाबला और अधिक तीखा होता जा रहा है। चुनाव आयोग की सख्ती और पुलिस की कार्रवाई के बीच अब यह देखना अहम होगा कि राज्य में मतदान प्रक्रिया कितनी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रह पाती है।
Also read-
- Adequate Fertiliser and Seed Stocks Ensured for Kharif Season in Korba
- Water Conservation Drive Creating Employment Opportunities as ‘Mor Gaon, Mor Taria’ Campaign Transforms Rural Areas
- केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक
- अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में पत्थरों, अंडों और जूतों से हमला
- अंजना ओम कश्यप बनाम ऑनलाइन शिक्षक



