कलकत्ता की गलियों में बेमेतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बोले—यह चुनाव राष्ट्रवाद और सनातन के अस्तित्व की लड़ाई
Published on: April 27, 2026
By: BTNI
Location: Bemetara/Pachim Bangal, India
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशांत शुक्ला इन दिनों पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वे पिछले पांच दिनों से पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और आम कार्यकर्ता की तरह गली-गली जाकर प्रचार कर रहे हैं। उनकी बेवाक बोली, वजनदार शब्द एवं वाकपटुता वहां के लोगों को भाने लगी है और कई जगह तो उनके पहुंचने पर सुशांत भैया जींदा बाद के नारे भी लगते हैं।
चुनावी अभियान के दौरान सुशांत शुक्ला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर पार्टी के झंडे लगा रहे हैं, लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं और क्षेत्र में जनसमर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव केवल एक राज्य का चुनाव नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद और सनातन के अस्तित्व की लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की जनता ने 500 वर्षों तक भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का इंतजार किया और अंततः वह सपना पूरा हुआ, उसी प्रकार बंगाल की जनता भी लंबे समय से बदलाव की प्रतीक्षा कर रही है। शुक्ला ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पिछले कई दशकों से भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और कट मनी का माहौल रहा है, जिससे जनता त्रस्त है।
Also read-
- ‘Viksit Bharat G-RAM-G’ Scheme to Be Launched on July 2
- PM Surya Ghar Yojana Helps Rajnandgaon’s Sahu Family Achieve Energy Self-Reliance
- Rajnandgaon Collector Conducts Doorstep Visits to High-Risk Pregnant Women, Reviews Healthcare Support
- Dongargaon Police Crack Burglary at Vacant House in Rajakhujji; Two Accused and Juvenile Apprehended
- “तुम्हारी नौकरी 5 साल बची है, मेरा राजनीतिक करियर 30 साल!”
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें आश्चर्य हुआ कि कई ऐसे परिवार मिले जिन्होंने पिछले 50 वर्षों से मतदान में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन इस बार वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। शुक्ला का कहना है कि यह चुनाव बंगाल में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का चुनाव है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं को टीएमसी के कुछ तत्वों द्वारा डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी परिणामों में प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और लोकतंत्र की स्थापना होगी।
सुशांत शुक्ला ने अंत में कहा कि जनता अब परिवर्तन चाहती है और आने वाले दिनों में इसका परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आएगा।



