भीड़ का गुस्सा देखकर भागे सौरभ भारद्वाज
"गए थे ईश्वर अल्लाह तेरे नाम" का पाठ पढ़ाने तो लोगों ने बेईज्जत कर भगाया"
Published on: March 23, 2026
By: BTNI
Location: New Delhi, India
राजधानी के उत्तम नगर इलाके में हाल ही में हुई युवक तरुण की हत्या के बाद माहौल अभी भी संवेदनशील बना हुआ है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे, जहां उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ भारद्वाज शांति और सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से इलाके में पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। जब उन्होंने लोगों को गांधी जी के वचन सुनाकर समझाने का प्रयास किया कि “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम” तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और भला हो सुरक्षा कर्मियों का जिन्होंने सौरभ भारद्वाज को वहां से बड़ी मुश्किल से निकाला।
लोग सीधे उन्हें कहने लगे कि जा ये पाठ उन्हें पढ़ा। इसकी जरूरत तेरे सगा समधियों को है। घटनाक्रम से नाराज़ कुछ स्थानीय लोगों ने उनके दौरे का विरोध किया और मौके पर नारेबाजी भी हुई। स्थिति को देखते हुए माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौरभ भारद्वाज को वहां से वापस लौटना पड़ा।
Also read- https://www.btnewsindia.com/अयोध्या-में-श्रीराम-यंत/ https://www.btnewsindia.com/bjp-sc-morcha-announces-mandal-presidents-and-general-secretaries-in-rajnandgaon/
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों में घटना को लेकर गुस्सा अभी भी बना हुआ है और वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है, लेकिन प्रशासन ने सभी पक्षों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

