Monday, April 20, 2026
27.1 C
New Delhi

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे -किरण वैष्णव

  • जिले के विकास के लिए सभी बेहतरीन तरीके से करेंगे कार्य-
  • जिला पंचायत की कार्यप्रणाली के संबंध में सदस्यगणों को कराया गया अवगत-
  • जिला पंचायत हर ग्राम की है आवाज- जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाने के लिए व्यक्त की प्रतिबद्धता
Barbarika Truth News India-image= April 20, 2026
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे -किरण वैष्णव Barbarika Truth

राजनांदगांव (BTI)– जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थी। प्रथम सम्मिलन में सबसे पहले जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित सदस्यगणों का स्वागत किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपना-अपना परिचय दिया गया। जिला पंचायत की कार्यप्रणाली के संबंध में सदस्यगणों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण बारले, श्रीमती शीला सिन्हा, श्री अंगेश्वर देशमुख, श्रीमती देवकुमारी साहू, श्रीमती जागृति यदु, श्री महेन्द्र यादव, श्री प्रशांत कोडापे, श्रीमती अनिता मंडावी, श्रीमती बिरम मंडावी, श्री गोपाल सिंह भुआर्य उपथित थे।अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि जिले के साढ़े 6 लाख जनता का विश्वास हम सब पर है। सभी मिलकर क्षेत्र का विकास कदम से कदम मिलाकर निरंतर करेंगे। सभी मिलजुलकर राजनांदगांव जिले के विकास के लिए बेहतर तरीके से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच की जिम्मेदारी होती है कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति को मिल सके, इसे ध्यान में रखकर अच्छे से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसा कार्य करेंगे जिससे क्षेत्र के विकास के साथ राजनांदगांव जिले का विकास होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का हल सभी मिलकर करेंगे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिला पंचायत में 13 सदस्यों में से 9 सदस्य महिला है। सभी महिलाएं पुरूषों के सहयोग से आगे बढ़ रही है।जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की जनता को आश्वासन एवं विश्वास देकर हम यहां तक पहुंचे है। हम सभी अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सबके साथ, सबके प्रयास और सबके विश्वास से मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। शासन की योजनाओं को अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुचा सकेंगे इसके लिए हम सभी प्रयासरत रहेंगे। सभी के सहयोग से क्षेत्र और जिले के विकास के लिए अच्छा कार्य करेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन जिला पंचायत से होता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज, पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन की अवधारणा जिला पंचायत के रूप में परिलक्षित होती है। जिला पंचायत में परिचर्चा एवं वार्ता के माध्यम से अधिकारी एवं सदस्य समस्या का समाधान करते हैं। यह जिला पंचायत की अच्छी परम्परा रही है। धरातल पर जनसामान्य के लिए विकास कार्यों का क्रियान्वयन लोकतंत्र का सुन्दर उदाहरण है। जिला पंचायत हर ग्राम की आवाज है। यहां पर सभी लोग परिवार की तरह कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को सुपोषण, स्वच्छता, जल संरक्षण जैसे कार्यों के लिए जनसामान्य में व्यवहार परिवर्तन लाने की जरूरत है। जिससे सभी मिलकर राजनांदगांव जिले को एक मॉडल बना सके तथा एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर सके।उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत बहुमुखी, बहुआयामी, शासकीय कार्यालय है जहां ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जाता है। केन्द्र तथा राज्य शासन की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं का संचालन किया जाता है। जिला पंचायत के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण, समग्र विकास योजना, जिला पंचायत विकास निधि सहित विभिन्न आयामों में कार्य किया जाता है। जिसके मददेनजर जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों को कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर श्री रविन्द्र वैष्णव, श्री एमडी ठाकुर, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री देवेन्द्र कौशिक सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

Hot this week

Street Vendors of Kamla College Area Meet Mayor Over Civic Issues, Assured of Early Resolution

Street vendors from Rajnandgaon’s Kamla College area met Mayor Madhusudan Yadav to highlight civic and infrastructure issues. The Mayor assured early solutions while urging traders to maintain cleanliness amid growing commercial activity.

Census Not a Formal Exercise but Foundation of Nation’s Future: Collector Reviews Field Training

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav inspected census field training in Sagarpara, emphasizing that the census is a critical national exercise shaping future policies, with the upcoming survey to be conducted entirely through digital platforms.

Chief Minister Vishnu Deo Sai Lays Foundation Stone for 3.9 Km Rural Roads, Inaugurates 15 Atal Digital Service Centres in Rajnandgaon

Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai virtually launched rural road projects spanning 3.9 km under PMGSY Phase-IV and inaugurated 15 Atal Digital Service Centres in Rajnandgaon, strengthening rural connectivity and digital governance.

*राजस्थान ACB की बड़ी कार्रवाई:

राजस्थान के करौली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नादौती की SDM काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जमीन बंटवारे से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद ट्रैप कार्रवाई में SDM समेत तीन अधिकारी पकड़े गए, जबकि मौके से अतिरिक्त संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई।

Rural Infrastructure to Expand Through Development Works: Assembly Speaker Dr Raman Singh

Chhattisgarh Assembly Speaker Dr Raman Singh virtually inaugurated 154 development works worth ₹9.78 crore in Rajnandgaon Assembly constituency, emphasizing expansion of basic facilities and accelerated rural development.

Topics

Self-Enumeration Facility Introduced for First Time; Citizens Can Submit Census Details Online

For the first time, citizens have been given the facility to fill their census details online through self-enumeration. The initiative aims to simplify data collection while ensuring confidentiality and accuracy in census operations.

Virtual Foundation Laying of Roads Under PMGSY Phase-IV Held in District

Under the Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Phase-IV, virtual foundation laying of approved rural roads was conducted across the state, while Mohla-Manpur-Ambagarh Chowki district also witnessed pond construction launches and inauguration of a digital facilitation centre.

Demand for Strict Action on Religious Conversion and Reservation Benefits Sparks Debate in District

The district unit of Hindu Jagran Manch has submitted a memorandum demanding strict action against government employees allegedly availing Scheduled Caste benefits even after religious conversion, triggering administrative and social discussions in Rajnandgaon.

Related Articles

Popular Categories