- क्लीन स्वीप के संकेत
लव जिहाद, भूमि जिहाद, और भय होगा समाप्त- महिलाओं-युवाओं के लिए ऐतिहासिक वादे!
कोलकाता को भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने का प्लान,- महिलाओं को ₹3000 मासिक सहायता,
Published on: April 10, 2026
By: BTNI
Location: New Delhi, India
आज अमित शाह द्वारा एक पत्रकार वार्ता में पेश किए गए भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। महिला सशक्तिकरण, रोजगार, सुरक्षा और समान नागरिक संहिता जैसे बड़े वादों के साथ भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पार्टी इस बार राज्य में सत्ता परिवर्तन की दिशा में मजबूती से बढ़ रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, “मोदी की गारंटी” और व्यापक जनकल्याण योजनाओं के भरोसे भाजपा बंगाल में क्लीन स्वीप की ओर अग्रसर नजर आ रही है। एक-से-एक बढ़कर योजनाओं की झड़ी लगाते हुए शाह ने कहा, “मोदी की गारंटी पर भरोसा रखो, क्योंकि भाजपा जो कहती है, वह करती है। बंगाल अब ‘ममता राज’ की गुंडागर्दी से मुक्त होकर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।”
घोषणा पत्र को ‘बंगाल विकास संकल्प पत्र’ नाम दिया गया है। इसमें भाजपा ने बंगाल की जनता को न सिर्फ विश्वास दिलाया, बल्कि क्लीन स्वीप की मजबूत संभावना भी जता दी। शाह ने कहा, “यह सिर्फ कागज पर वादे नहीं, 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार ने जो वादे किए, सब पूरे किए। बंगाल में भी यही होगा।”

घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए जंगी योजनाओं का विशेष उल्लेख किया गया है, जिसमें हर महिला को ₹3000 मासिक सहायता, सरकारी बसों में महिलाओं की पूरी तरह निःशुल्क यात्रा, गर्भवती महिलाओं को ₹21000 की एकमुश्त मदद, सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण, हर थाने में महिला अध्यक्ष की नियुक्ति और 75 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य शामिल है। शाह ने जोर देकर कहा, “महिलाएं बंगाल की आधी आबादी हैं। उन्हें सशक्त बनाए बिना बंगाल आगे नहीं बढ़ सकता।”
इसी के साथ भाजपा ने कोलकाता और उत्तर बंगाल के विकास को लेकर भी बड़े प्रकल्प सामने रखे हैं, जिनमें कोलकाता को भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने का मास्टर प्लान, कोलकाता मेट्रो का बड़ा विस्तार, हल्दिया बंदरगाह का पूर्ण विकास, नए औद्योगिक नगरों की स्थापना और उत्तर बंगाल में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना शामिल है। उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए 6 महीने के भीतर सुधार लागू करने की बात भी कही गई है।
सुरक्षा, घुसपैठ और विकास को लेकर भाजपा ने 100 दिन की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा है कि 100 दिनों में बंगाल से आतंक और गुंडागर्दी समाप्त की जाएगी, 45 दिनों के भीतर सीमा क्षेत्रों में व्यवस्था मजबूत कर घुसपैठ पर निर्णायक प्रहार किया जाएगा, पूजा-पाठ के लिए कानून लाकर धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाएगी, बंगाल के प्रमुख उद्योगों जैसे जूट का आधुनिकीकरण किया जाएगा और सभी सरकारी पदों को भरा जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि वर्तमान सरकार में बंगाल आतंक, घुसपैठ और गुंडागर्दी का केंद्र बन गया है, लेकिन भाजपा की सरकार इसे पूरी तरह बदल देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता अब विकास और सुरक्षा चाहती है और भाजपा उसी दिशा में काम करेगी।
घोषणा पत्र जारी होते ही सामाजिक माध्यमों पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। लोग इसे “वादे नहीं, गारंटी” बता रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन योजनाओं से महिलाओं, युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों का भरोसा भाजपा के साथ मजबूत हुआ है और यही भरोसा आगामी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
Also read-
- भाजपा के घोषणा पत्र से बदली बंगाल की सियासी हवा,
- Zoology Department Educational Tour Explores Ecology and Biodiversity in Visakhapatnam and Araku Valley
- Allegations of Illegal Plotting Over 22 Acres Under ‘Abhinandan Galaxy’ Colony; Demand for Probe and FIR Raised
- Collector Focuses on Speedy Revenue Case Disposal, Orders Strong PDS Monitoring During Surprise Inspection in Manpur-Khadgaon
- TB-Free India Campaign Cuts Patient Numbers by Half in Rajnandgaon, Improved Hospital Facilities Boost Public Trust


