24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बालाजी सोमराव पुलिस मुख्यालय भेजे गए, धमतरी की नई एसपी होंगी भावना पांडे
Published on: July 10, 2026
By: BTNI
Location: Rajnandgaon, India
छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया। जारी आदेश में 24 आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं स्थानांतरण किए गए हैं। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का तबादला किया गया है, वहीं पुलिस मुख्यालय और फील्ड पोस्टिंग के बीच भी व्यापक फेरबदल किया गया है।
इसी आदेश के तहत वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में चंदखुरी स्थित पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में पदस्थ थे।


वहीं, वर्तमान आईजी बालाजी सोमराव का तबादला पुलिस मुख्यालय, रायपुर में आईजी (मुख्यालय) के पद पर किया गया है। इसे राज्य पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
राजनांदगांव रेंज के अंतर्गत राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले आते हैं। ऐसे में नए आईजी अजय कुमार यादव के सामने कानून-व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण जैसी अहम जिम्मेदारियां रहेंगी।
इसी तबादला आदेश में आईपीएस अधिकारी भावना पांडे को धमतरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। धमतरी को राज्य के महत्वपूर्ण जिलों में माना जाता है और वहां नई जिम्मेदारी को भी अहम पोस्टिंग माना जा रहा है।
गृह विभाग द्वारा जारी इस तबादला आदेश को पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस मुख्यालय में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन जिलों में बदले गए पुलिस अधीक्षक
चन्द्रमोहन सिंह (2014 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा
रवि कुमार कुर्रे (2014 बैच), नया पद: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
सुरज सिंह परिहार (2015 बैच), नया पद: सेनानी, 4थी, छसबल, माना, रायपुर
त्रिलोक बसंत (2016 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला -बेमेतरा
सुनील शर्मा (2017 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला- सारंगढ़—बिलाईगढ़
जितेन्द्र कुमार यादव (2018 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – कबीरधाम (कवर्धा)
चंदन किरण गंगाराम (2018 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – बालोद
योगेश कुमार पटेल (2018 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – सूरजपुर
राव गौरव रामप्रवेश (2019 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा
उमेश प्रसाद गुप्ता (2020 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला-बीजापुर
मयंक गुप्ता (2020 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला-सुकमा
संदीप कुमार पटेल (2020 बैच), नया पद: पुलिस उपाधीक्षक, जिला-नारायणपुर
रोबिन्सन गुरिया (2020 बैच), नया पद: पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिम), रायपुर नगरेय
भावना पाण्डेय, नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – धमतरी
हरीश राठौर, नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला- कोरिया
ALSO READ-
- Assembly Speaker Dr. Raman Singh to Visit Rajnandgaon on July 11–12; Tree Plantation, Foundation Stone Laying and Public Events Scheduled
- KVK Rajnandgaon Issues Timely Weed Management Advisory for Paddy Amid Possible El Niño Impact
- ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: राजनांदगांव रेंज के नए आईजी बने अजय कुमार यादव
- Congress Protests Alleged Misuse of Investigative Agencies, Burns Effigies of PM and Chhattisgarh CM
- Municipal Commissioner G.R. Markam Conducts First Ward Visit, Reviews Sanitation in Gol Bazaar and Inner City



