टीवी अभिनेत्री रूपा गांगुली का भावनात्मक वीडियो वायरल,
भाजपा के पक्ष में वोट की अपील
Published on: April 13, 2026
By: BTNI
Location: Kolkata, India
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच चर्चित टीवी धारावाहिक अनुपमा की सफलता के दौर में एक और टीवी चेहरा सुर्खियों में आ गया है। वरिष्ठ अभिनेत्री और भाजपा नेता रुपा गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X सहित सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए “आतंक और डर के माहौल” की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में आम लोग भय के साए में जी रहे हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
वीडियो में रूपा गांगुली लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहती हैं कि वे घरों से बाहर निकलें और मतदान जरूर करें। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि इससे “बंगाल की पुरानी पहचान” और सांस्कृतिक विरासत को फिर से स्थापित किया जा सकता है।
रूपा गांगुली ने अपने संदेश में “सोनार बांग्ला” (स्वर्णिम बंगाल) के विचार को दोहराते हुए कहा कि राज्य को फिर से विकास और सुरक्षा के रास्ते पर लाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे डर के माहौल से बाहर निकलें और लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदारी निभाएं।

हालांकि, इस वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने इसे चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाला प्रचार बताया है, जबकि भाजपा समर्थकों का कहना है कि यह “जमीनी सच्चाई” को सामने लाने की कोशिश है।
फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है और चुनावी माहौल को और भी गरमा रहा है।
Also read-
- Rajnandgaon Zila Panchayat CEO Reviews Pending Matters at Weekly Time-Limit Meeting
- Today’s Children Will Become the Banyan Trees of the Chess World Tomorrow: Raman Singh
- Unique Initiative Links Birthday Celebrations with Service as ‘Seva Mahotsav’ Begins in Rajnandgaon
- Shubham Vaishnav Raises Concern Over Stalled Road Construction in Rajnandgaon
- Simga’s Jai Shravan Ji Maharaj to Visit Rajnandgaon on August 15



