Wednesday, April 22, 2026
39.1 C
New Delhi

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन को लेकर शहर कांग्रेस ने ली बैठक

  • समारोह को एतिहासिक बनाने कांग्रेसजनों में भारी उत्साह
  • बैठक में बनी रणनीति राजनांदगांव से जाएंगे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता युवा कार्यकर्ता, महिला शक्ति उक्त सम्मेलन में शामिल होंगे

Published on: June 27, 2025
By: BTNI
Location: Rajnandgaon, India

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन जी का आगमन छत्तीसगढ़ रायपुर में 07 जुलाई को हो रहा है। जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार 26 जून को सतनाम भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की आवश्यक बैठक आयोजित कर समारोह में शामिल होने पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, सभी अनुसांगिक संगठन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित बूथ अध्यक्षों की आगामी दिनों में बैठक लेकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि आगामी 07 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है। वे रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित आमसभा में शामिल होकर कांग्रेसजनों का उत्सावर्धन करेंगे।

जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार को सतनाम भवन में आवश्यक बैठक आयोजित कर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होने रणनीति बनाई व कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौंपी।

Also read- https://www.btnewsindia.com/मुख्यमंत्री-विष्णु-देव-स-3/ https://www.btnewsindia.com/भगवान-जगन्नाथ-की-दिव्य-उप/

बैठक को पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिन्टू, कुतबुद्दीन सोलंकी, डा.आफताब आलम, रूपेश दुबे, शहर कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, ननि नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने अपने सुझाव रखे वहीं राजनांदगांव विधानसभा प्रत्याशी रहे गिरीश देवांगन ने कांग्रेसजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आयोजन के संबंध में कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन हो रहा है, जो हमारे लिए ऐतिहासिक पल है। जिसको लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

इस अतिमहत्वपूर्ण सभा को विशाल जन समूह में तब्दील करने व सफल बनाने के लिए कांग्रेसजन कमर कस ली है। हमारा दायित्व है कि राजनांदगांव से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हो इसके लिए जरूरी है सभी संगठनों और विभाग, मोर्चों को जिम्मेदारी दी जाएगी, अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उक्त सम्मेलन में पहुंचे इसके लिए आगामी दिनों में बैठक लेकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक के पश्चात शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के पिता श्री गुरूचरण सिंह छाबड़ा, सेवादल संस्थापक लक्ष्मण सिन्हा, अमजद खान, कुंतीबाई देवांगन, श्रीमती कांति देवांगन को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रेमचंद बाफना, डा.गंभीर कोटड़िया, जयनारायण सिंह, इकरामुद्दीन सोलंकी, विवेक वासनिक, रमेश राठौर, वरिष्ठ कांग्रेसी मामराज अग्रवाल, एजाजूर रहमान, दौलत सिंह चंदेल, विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, रिखी यादव, कुसुम दुबे, शरद खंडेलवाल, मोहनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, चंद्रकला देवांगन, मनीष गौतम, सुरेन्द्र देवांगन, आशा शर्मा, पार्षद मुकेश साहू, सतीश मसीह, अमिन हुद्दा, छोटेलाल रामटेके, अनिल ठाकुर, सुनील रामटेके, भोजराज भेलावे, महेश साहू, ऋषि शास्त्री, इशांक खान, जलालुद्दीन निर्वाण, सागर ताम्रकार, अनिल ठाकुर, प्रवीण मेश्राम, हर्ष खोब्रागढ़े, सूरज शर्मा, मनीष सिमनकर, सुरेश चौरड़िया, नारायण सोनी, रईस अहमद गोरी, सुरेन्द्र गजभिए, भरत सोनी, दुर्गा देवांगन, संदीप जायसवाल, मुस्तफा जोया, पिंकू खान, भोला यादव, संदीप सोनी, मो करीम मेमन सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

Hot this week

बंदूक से विकास की ओर:

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र सुकमा जिले में पुनर्वास और विकास की नई मिसाल बनकर उभरा है, जहाँ नक्सल प्रभावित एवं आत्मसमर्पित महिलाओं द्वारा संचालित नेचर कैफे आत्मनिर्भरता, पर्यटन विकास और सामाजिक परिवर्तन का प्रेरक मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

अजीत जोगी पुत्र अमित को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका

अमित जोगी को रामअवतार जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक देने से इनकार कर दिया, जिससे राज्य की राजनीति और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बाबा केदार की पावन पंचमुखी उत्सव मूर्ति के दिव्य दर्शन के साथ कपाट खुलने की तैयारी पूरी

देवभूमि उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान से खुलने जा रहे हैं। पंचमुखी उत्सव डोली के दिव्य दर्शन के साथ चारधाम यात्रा 2026 का आध्यात्मिक उत्साह चरम पर है और लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए तैयार हैं।

एक बार फिर प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे विराट और अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर दिव्य सत्संग में शामिल हुए। उनकी सादगी, भक्ति और आध्यात्मिक जुड़ाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Double the Love, Double the Joy!

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद की खुशखबरी दी। बेटी दुआ के बड़ी बहन बनने की घोषणा ने फैंस और सेलेब्रिटीज के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी।

Topics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच झाड़ग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का लुत्फ उठाया

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सड़क किनारे झालमुड़ी खाते हुए दुकानदार से बातचीत करना और खुद भुगतान करना उनकी सादगी और जनसंपर्क शैली का प्रतीक बन गया। इस छोटे से मानवीय पल ने राजनीतिक माहौल के बीच जनता से उनके भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत किया।

Street Vendors of Kamla College Area Meet Mayor Over Civic Issues, Assured of Early Resolution

Street vendors from Rajnandgaon’s Kamla College area met Mayor Madhusudan Yadav to highlight civic and infrastructure issues. The Mayor assured early solutions while urging traders to maintain cleanliness amid growing commercial activity.

Census Not a Formal Exercise but Foundation of Nation’s Future: Collector Reviews Field Training

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav inspected census field training in Sagarpara, emphasizing that the census is a critical national exercise shaping future policies, with the upcoming survey to be conducted entirely through digital platforms.

Related Articles

Popular Categories