Sunday, August 9, 2026
34.8 C
New Delhi

पर्यावरण एवं प्रकृति के रक्षार्थ राज्यपाल श्री रमन डेका का प्रभावी उद्बोधन

भारत स्काउट्स गाइड्स के अलंकरण समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

सर्वश्रेष्ठ रोवर, रेंजर, स्काउटर, गाइडर एवं स्काउट-गाइड को दिया गया राज्यपाल पुरस्कार

Published on: May 28, 2025
By: BTNI
Location: Raipur, India

राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन रायपुर में स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल श्री डेका ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, एवं स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या को देखते हुए प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी सबसे बड़ी जवाबदारी है। स्काउट्स एवं गाइड्स को इसमें अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम पर लगाने और दोस्तों एवं परिजनों को भी इसकेे लिए प्रेरित करने को कहा।

Barbarika Truth News India-image= August 9, 2026
पर्यावरण एवं प्रकृति के रक्षार्थ राज्यपाल श्री रमन डेका का प्रभावी उद्बोधन Barbarika Truth

श्री डेका ने सम्मान प्राप्त होने पर स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अपने आदर्श वाक्य ‘‘तैयार हो‘‘ के अनुरूप हमेशा अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी के साथ देश और समाज की मदद हेतु तत्पर रहते हैं। देश के युवाओं को अच्छे नागरिक बनने, आत्मनिर्माण करने और सेवा कार्य हेतु सदा तैयार रहने की प्रेरणा देते हैं। आज भारत के युवा, अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उसी दिशा में कदम बढ़ाते हैं जहां उन्हें अपना करियर बनाना है। उसके लिए कठिन परिश्रम और लगन के साथ समय प्रबंधन बहुत जरूरी है।

अगर एक बार, दो बार अपने लक्ष्य से चूक भी गए तो निराश मत हो बल्कि उन असफलताओं और पिछले अनुभवों से सीख कर आगे बढ़ें। हार नहीं मानते हुए पुनः अपने आप को तैयार करें और लक्ष्य की ओर बढें, सफलता जरूर मिलेगी। अनुशासन, दृढ़ संकल्प और स्वयं पर विश्वास, सफलता की ओर ले जाता है।

श्री डेका ने छत्तीसगढ़ के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स द्वारा आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पेड़ लगाने और उन्हें संरक्षित रखने, साइबर अपराध, जाति भेदभाव जैसे अन्य विषयों पर विभिन्न माध्यमों से समाज को जागरूक करने के कार्य की सराहना की और राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में रोवर्स, रेंजर्स दलों का पंजीयन और गठन होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल और राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव को बधाई दी।

समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्काउट  दीपक सिंह, नितिश कुमार यादव, लोमेश कुमार सर्वश्रेष्ठ गाइड कु. दीक्षा पटेल, कुु. हंसनी, कु. झरना साहू सर्वश्रेष्ठ रोवर अनुज साहू, सर्वश्रेष्ठ रेंजर कु. नेहा सेन व कु. प्रियंका यादव को राज्यपाल ने पुरस्कृत किया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ स्काउटर  गोपाल राम वर्मा व  मिलन सिंह सिन्हा एवं सर्वश्रेष्ठ गाइडर श्रीमती पुष्पा शांडिल्य व सुश्री रजनीकला पाटकर सम्मानित हुए। दीर्घ सेवा अलंकरण स्काउटर  रोमन लाल साहू व गाइडर श्रीमती बीना यादव को प्रदान किया गया।

Also read- https://www.btnewsindia.com/भाजपा-नेता-तमिलिसाइ-सुंद/ https://www.btnewsindia.com/सत्यपाल-मलिक-का-बयान-बागी/

कार्यक्रम में स्वागत भाषण भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं आभार प्रदर्शन राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी ने दिया।

कार्यक्रम में  राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी राज्य के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से आये हुए स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर एवं स्काउट-गाइड उपस्थित थे।

इस गरिमामय कार्यक्रम में श्री महेश खंडेलवाल जी जिला मुख्य आयुक्त राजनांदगांव शामिल हुए। जिला राजनांदगांव के वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 के कुल 123 स्काउट गाइड रोवर रेंजर को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री देवेंद्र वर्मा स्काउट शा हाई स्कूल मासुल राजनांदगांव कु करीना चौरे गाइड शा उ मा शाला खुज्जी डोंगरगांव ओमप्रकाश वर्मा रोवर शा उ मा शाला साल्हे छुरिया ने महामहिम माननीय राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका जी से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।इनके साथ जिला प्रभारी के रूप में कु अंजलि वैदय सँयुक्त जिला सचिव ने सहभागिता की।

इस उपलब्धि पर स्काउट गाइड जिला संघ राजनांदगांव के समस्त पदाधिकारी अधिकारी आजीवन सदस्य माननीय राजेंद्र गोलछा जी राज्य उपाध्यक्ष श्री उमेश हथेल जिला अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद साव श्री राकेश भावते श्री टोमन साहू श्रीमती वर्षा अग्रवाल श्रीमती नीना खंडेलवाल श्रीमती उषा चटर्जी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री देवेंद्र अम्बादे जिला सचिव श्री मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीमती भारती रजक जिला संगठन आयुक्त गाइड श्री मुन्ना लाल साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्रीमती राखी रामटेके  जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सहित सभी विकास खण्ड सचिव स्काउट गाइड समस्त स्काउटर गाइडर ने बधाई दी।

Hot this week

Collector Jitendra Yadav Attends Deeksharambh Ceremony at Government Kamaladevi Rathi Women’s PG College

Collector Jitendra Yadav attended the Deeksharambh ceremony at Government Kamaladevi Rathi Women’s PG College in Rajnandgaon and urged newly admitted students to focus on hard work, discipline and clear goals for achieving success.

कन्याकुमारी से कराकोरम तक दौड़ीं सुफिया सुफी, 5,000 किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा ने रचा नया इतिहास

राजस्थान की अल्ट्रा-रनर सुफिया सुफी ने कन्याकुमारी से कराकोरम पास तक करीब 5,000 किलोमीटर की ऐतिहासिक दौड़ पूरी कर नया इतिहास रचा। एयरपोर्ट की नौकरी से अल्ट्रा-रनिंग तक पहुंचीं सुफिया पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। ‘Run for Dreams’ अभियान भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित रहा।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की दो टूक: “व्यवस्था अच्छी पहल, लेकिन अधिकारों के बिना अधूरी”

रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि व्यवस्था अच्छी पहल है, लेकिन पर्याप्त अधिकार, स्पष्ट अधिकार क्षेत्र और पुलिस बल के बिना यह अधूरी है। उन्होंने पूरे रायपुर शहर को कमिश्नरेट के दायरे में लाने और अपराध नियंत्रण के लिए व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत बताई।

शिवलिंग पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बवाल,अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर में शिवलिंग और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया। विरोध-प्रदर्शन के बीच छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पन्नालाल पर धर्मांतरण नेटवर्क का कथित ‘किंगपिन’ होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

Collector Conducts Surprise Inspection of Sundara Patwari Office, Orders Show-Cause Notice Over Poor Revenue Progress

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav conducted a surprise inspection of the Patwari office in Sundara village, expressing dissatisfaction over slow progress in map partition work and directing officials to accelerate revenue case disposal, Agristack registration, and implementation of key government welfare schemes.

Topics

Former Student Gyaneshwari Yadav Felicitated at Digvijay Government College After Commonwealth Silver

Government Digvijay Autonomous Postgraduate College, Rajnandgaon, felicitated its former student and Commonwealth Games 2026 silver medalist Gyaneshwari Yadav in a grand ceremony, where she encouraged students to stay focused, disciplined, and committed to their dreams.

Mahakal’s Grand Sawan Palki Yatra Draws Thousands of Devotees Across Rajnandgaon

The grand Sawan Palki Yatra of Lord Mahakal in his Chandramouleshwar form was taken out with great devotion across Rajnandgaon. Thousands of devotees participated in the religious procession, while Mayor Madhusudan Yadav, Tourism Board Chairman Neelu Sharma and several public representatives joined the celebrations. The yatra concluded at Tulsipur Sangam Chowk amid a spiritually charged atmosphere.

CM Helpline Helps Dongargarh Resident Secure Son’s Aadhaar Card After Long Delay

The CM Helpline 1076 continues to facilitate the timely resolution of public grievances in Chhattisgarh. A resident of Devkatta village in Dongargarh block successfully obtained his son's Aadhaar card after filing a complaint through the helpline when earlier efforts had failed.

Related Articles

Popular Categories