Wednesday, March 25, 2026
28.9 C
New Delhi

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत

अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की पैदल यात्रा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, क्षेत्र में भक्ति और एकता का माहौल

Published on: July 26, 2025
By: [BTNI]
Location: Kawardha, India

कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ यात्रा पैदल शुरू की है। इस यात्रा में उनके साथ क्षेत्र के कई शिवभक्त शामिल हैं। यात्रा के दौरान पांडातराई और ग्राम सिल्हाटी में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उनके राजनीतिक सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा के साथ उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

कांवड़ यात्रा के छठे दिन डोंगरिया महादेव मंदिर में भोलेनाथ की पूजा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया कांवड़ियों का अभिनंदनपंडरिया, 26 जुलाई 2025: सावन माह की पवित्र कांवड़ यात्रा के छठे दिन आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में कांवड़ यात्री माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की यात्रा पर निकले। इस दौरान यात्रियों ने डोंगरिया महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Barbarika Truth News India-image= March 25, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत Barbarika Truth

इसके बाद काफिला बोड़ला की ओर प्रस्थान किया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक व हिन्दू संगठनों और स्थानीय लोगों ने पांडातराई, खरहट्टा चौक, कुसुमघटा, और नेउरगाँव में कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पांडातराई में कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उनकी यात्रा की सफलता और मंगलमय होने की शुभकामनाएं दीं।पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर कहा, “कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो भक्ति, एकता और आत्म-संयम का प्रतीक है।

यह यात्रा न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह हमें कठिनाइयों का सामना करने और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा देती है।” उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा व महिला मोर्चा के सदस्यों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों के प्रति उनके आत्मीय स्वागत और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।कांवड़ यात्रा के इस मार्ग में घने जंगल, उफनती नदियाँ और पहाड़ी रास्तों को पार करते हुए श्रद्धालु भक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के दौरान महामाया मंदिर पांडातराई, खरहट्टा चौक, कुसुमघटा, और नेउरगाँव में स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। यह यात्रा छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म की आस्था और एकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Barbarika Truth News India-image= March 25, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत Barbarika Truth

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधायक भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों के उत्साह की सराहना की। यात्रा के दौरान ग्राम झिरिया में भी स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि क्षेत्र में एकता और भक्ति का माहौल भी सृजित कर रही है। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को खूब सराहा, और माहौल उत्साह व भक्ति से भरा रहा।

यह यात्रा क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दे रही है।

Also read- https://www.btnewsindia.com/डॉ-रमन-सिंह-ने-की-विधायक-भा/ https://www.btnewsindia.com/पंडरिया-विधायक-भावना-बोह/

Hot this week

Comprehensive Survey Needed for OBC Development, Says MP Commission Chief Kusmaria

MP OBC Commission Chairman Dr. Ramkrishna Kusmaria stressed the need for a nationwide survey to boost OBC development during a key meeting in Raipur.

Beekeeping Can Boost Farmers’ Income by 25%, Training Held in Balrampur

A district-level training in Balrampur highlighted how beekeeping can increase farmers’ income by up to 25%. Experts emphasized diversification and scientific methods.

Youth Innovator Ravi Kiran Showcases Assistive Tech to Empower PwDs in Chhattisgarh

21-year-old innovator Ravi Kiran met Welfare Secretary Bhuvnesh Yadav in Raipur, showcasing AI-based assistive tools Navinaut and SignX for persons with disabilities.

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav Orders Fast Redressal of Public Complaints

Collector Jitendra Yadav held the weekly public hearing in Rajnandgaon, directing officials to resolve citizen grievances quickly and transparently. Several key issues, including land disputes and housing schemes, were raised.

District-Level Event Held in Rajnandgaon to Mark World Tuberculosis Day

A district-level programme in Rajnandgaon marked World Tuberculosis Day, with authorities launching awareness campaigns and urging public participation to achieve a TB-free district.

Topics

Dongargarh Police Take Preventive Action Against Five Miscreants During Navratri

Dongargarh police have taken preventive action against five individuals for disturbing peace and harassing devotees during Navratri, intensifying security near Maa Bamleshwari Temple.

Congress Alleges Contempt of Governor’s Office in Ghumka Liquor Shop Row

The Congress has accused the district administration of ignoring the Governor’s directives and alleged irregularities in the Ghumka liquor shop case, linking it to a ₹10 crore fraud and violation of public interest.

Chhattisgarh Govt to Transfer ₹500 Crore to 5 Lakh Landless Farm Labour Families Under Welfare Scheme

The Chhattisgarh government will transfer nearly ₹500 crore to around 5 lakh landless agricultural labour families under a key welfare scheme, aiming to boost rural income and economic security.

Related Articles

Popular Categories