Published on: June 09, 2025
By: [BTNI]
Location: Rajnandgaon, India
छत्तीसगढ़ में स्थित खैरागढ़ संगीत एवं कला विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल हाजरा ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में विमल हाजरा ने कहा, “कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी का निधन संगीत और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में अतुलनीय योगदान दिया। उनकी कला और साधना हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।”
उन्होंने आगे कहा, “उनके निधन से खैरागढ़ संगीत एवं कला विश्वविद्यालय परिवार सहित इससे संबद्ध समस्त महा विद्यालयों से जुड़े लोग दुखी हैं और समस्त सांस्कृतिक समुदाय शोकाकुल है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत पुण्यआत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व शिष्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।
Also read- https://www.btnewsindia.com/कुख्यात-नक्सली-सुधाकर-सह/ https://www.btnewsindia.com/चिंतन-शिविर-2-0-का-शुभारंभ/
विमल हाजरा ने कहा कि चक्रधर सम्मान से सम्मानित, संगीत साधना के महान पुरोधा और रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक, कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ के निधन के समाचार से संगीत प्रेमियों और सांस्कृतिक जगत के लोगों के बीच गहन शोक छा गया है।
गुरुजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगीत की सेवा में समर्पित कर दिया था।रायगढ़ को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करने और इसकी प्रतिष्ठा को बनाए रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। देशभर के अनेक प्रतिष्ठित मंच उनकी कला और प्रतिभा से आलोकित हुए। उनकी साधना, समर्पण और अनूठा व्यक्तित्व सांस्कृतिक जगत में हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ की कला ने न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे देश के संगीत प्रेमियों के हृदय में एक विशेष स्थान बनाया। उनके शिष्यों और प्रशंसकों के लिए यह अपूरणीय क्षति है।