खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के राष्ट्रीय महासचिव विमल हाजरा ने भी दी श्रद्धांजलि
Published on: June 09, 2025
By: BTNI
Location: Raigarh, India
चक्रधर सम्मान से सम्मानित, संगीत साधना के महान पुरोधा और रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक, कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ के निधन के समाचार से संगीत प्रेमियों और सांस्कृतिक जगत के लोगों के शोक बीच गहन शोक छा गया है।
गुरुजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगीत की सेवा में समर्पित कर दिया था। रायगढ़ को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करने और इसकी प्रतिष्ठा को बनाए रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। देशभर के अनेक प्रतिष्ठित मंच उनकी कला और प्रतिभा से आलोकित हुए। उनकी साधना, समर्पण और अनूठा व्यक्तित्व सांस्कृतिक जगत में हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ की कला ने न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे देश के संगीत प्रेमियों के हृदय में एक विशेष स्थान बनाया। उनके शिष्यों और प्रशंसकों के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चक्रधर सम्मान से सम्मानित, संगीत साधना के महान पुरोधा और रायगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षक, कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी का निधन संगीत और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन संगीत की सेवा में समर्पित कर दिया और रायगढ़ को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में गौरवान्वित किया। उनकी कला और साधना ने देशभर के मंचों को आलोकित किया, जो हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।”
सीएम साय ने आगे कहा, “उनका योगदान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और समृद्ध करने में अविस्मरणीय है। उनकी कमी को कभी भरा नहीं जा सकता। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार व शिष्यों को इस दुखद घड़ी में संबल दें।”
कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ ने अपने जीवनकाल में संगीत के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए और रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके निधन से सांस्कृतिक जगत में शून्यता आ गई है।
Also read- https://www.btnewsindia.com/श्रीमती-प्रीति-कुमारी-जी/ https://www.btnewsindia.com/अभिनेता-अनिल-कपूर-की-मां-न/
छत्तीसगढ़ में स्थित खैरागढ़ संगीत एवं कला विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के राष्ट्रीय महासचिव विमल हाजरा ने इस महान विभूति के निधन पर ध्यान से करते हुए शोक व्यक्त किया है, अपने शोक संदेश में विमल हाजरा ने कहा, “कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी का निधन संगीत और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में अतुलनीय योगदान दिया। उनकी कला और साधना हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।”
उन्होंने आगे कहा, “उनके निधन से खैरागढ़ संगीत एवं कला विश्वविद्यालय परिवार सहित इससे संबद्ध समस्त महा विद्यालयों से जुड़े लोग दुखी हैं और समस्त सांस्कृतिक समुदाय शोकाकुल है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत पुण्यआत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व शिष्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।