Tuesday, April 21, 2026
28.1 C
New Delhi

पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोषों के लिए सिंधी समाज ने दी श्रद्धांजलि, उठी आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Published on: April 28, 2025
By: [BTI]
Location: Rajnandgaon, India

पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में सोमवार को राजनांदगांव के सिंधी समाज ने हेमू कालानी प्रतिमा स्थल पर एकत्र होकर आतंकवाद के विरुद्ध अपना आक्रोश प्रकट किया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जहां वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी, अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी, महासचिव अमर लालवानी, वरिष्ठ सदस्य ब्रह्मानंद बजाज, आवतराम तेजवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकी हमले की निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और 1 मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी ने कहा, “अपने पूरे जीवनकाल में मैंने ऐसी नृशंस घटना नहीं देखी, जहां धर्म पूछकर निर्दोषों की हत्या की गई हो।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा, “देश के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि आतंकियों को हम मिट्टी में मिला देंगे। देश के 140 करोड़ नागरिक इस पर पूर्ण विश्वास रखते हैं।”

सिंधी समाज के हरीश मोटलानी और नितिन बत्रा ने जानकारी दी कि समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सभी ने प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों और उनके समर्थकों को करारा जवाब दिया जाएगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन अर्जुनदास गंगवानी ने किया तथा पार्षद राजा माखीजा ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात समाज के सभी सदस्य उदयाचल भवन पहुंचे, जहां से मौन रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से समाज ने शांति और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

सिंधी समाज का यह आयोजन न केवल शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि देशवासियों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश भी देता है।

Hot this week

बंदूक से विकास की ओर:

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र सुकमा जिले में पुनर्वास और विकास की नई मिसाल बनकर उभरा है, जहाँ नक्सल प्रभावित एवं आत्मसमर्पित महिलाओं द्वारा संचालित नेचर कैफे आत्मनिर्भरता, पर्यटन विकास और सामाजिक परिवर्तन का प्रेरक मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

अजीत जोगी पुत्र अमित को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका

अमित जोगी को रामअवतार जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक देने से इनकार कर दिया, जिससे राज्य की राजनीति और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बाबा केदार की पावन पंचमुखी उत्सव मूर्ति के दिव्य दर्शन के साथ कपाट खुलने की तैयारी पूरी

देवभूमि उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान से खुलने जा रहे हैं। पंचमुखी उत्सव डोली के दिव्य दर्शन के साथ चारधाम यात्रा 2026 का आध्यात्मिक उत्साह चरम पर है और लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए तैयार हैं।

एक बार फिर प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे विराट और अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर दिव्य सत्संग में शामिल हुए। उनकी सादगी, भक्ति और आध्यात्मिक जुड़ाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Double the Love, Double the Joy!

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद की खुशखबरी दी। बेटी दुआ के बड़ी बहन बनने की घोषणा ने फैंस और सेलेब्रिटीज के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी।

Topics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच झाड़ग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का लुत्फ उठाया

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सड़क किनारे झालमुड़ी खाते हुए दुकानदार से बातचीत करना और खुद भुगतान करना उनकी सादगी और जनसंपर्क शैली का प्रतीक बन गया। इस छोटे से मानवीय पल ने राजनीतिक माहौल के बीच जनता से उनके भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत किया।

Street Vendors of Kamla College Area Meet Mayor Over Civic Issues, Assured of Early Resolution

Street vendors from Rajnandgaon’s Kamla College area met Mayor Madhusudan Yadav to highlight civic and infrastructure issues. The Mayor assured early solutions while urging traders to maintain cleanliness amid growing commercial activity.

Census Not a Formal Exercise but Foundation of Nation’s Future: Collector Reviews Field Training

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav inspected census field training in Sagarpara, emphasizing that the census is a critical national exercise shaping future policies, with the upcoming survey to be conducted entirely through digital platforms.

Related Articles

Popular Categories