राजनीतिक सरगर्मी तेज, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव कुशलक्षेम पूछने पहुंचे
Published on: May 06, 2026
By: BTNI
Location: Rajnandgaon, India
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में महिला सशक्तिकरण का बड़ा चेहरा और पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव एक संदिग्ध अपहरण प्रयास से बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। कल घटना की जानकारी मिलते ही राजनांदगांव के भूतपूर्व सांसद एवं वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव फुलबासन से मिलने जाने पहुंच गए।
इसके बाद उनका मधुसूदन यादव के पास फूटकर रोने का विडियो भी सोसल मीडिया में वायरल रहा। इसके बाद आज भिलाई विधायक तथा कांग्रेस के दबंग नेता देवेंद्र यादव भी आज फुलबासन भाई यादव से मिलने उनके सुकुलदेहान स्थित निवास अपनी पार्टी के दल बल सहित पहुंचे जिससे मामले ने राजनीतिक चिंगारी पकड़ ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव निवासी फूलबासन बाई यादव से मिलने बेमेतरा क्षेत्र के महिला समूह से जुड़ी उषा साहू अपने साथ दो-तीन अन्य महिलाओं के साथ पहुंची थी। बताया जा रहा है कि समूह से जुड़े कार्यों को लेकर आपसी नाराजगी भी थी। इसी दौरान बातचीत के बहाने उन्हें अपने साथ कार में बैठाकर ले जाया गया।
रास्ते में खैरागढ़ के पास पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान वाहन संदिग्ध लगा, जिस पर पुलिस ने गाड़ी रोककर पूछताछ की। स्थिति संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फूलबासन बाई यादव को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि समय रहते कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है।
भावुक मुलाकात
घटना के बाद पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर मधुसूदन यादव उनसे मिलने पहुंचे। यह मुलाकात भावुक रही, क्योंकि फूलबासन बाई उन्हें अपने बड़े भाई के रूप में मानती हैं।
रमन सिंह ने लिया हालचाल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फोन पर चर्चा कर उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
राजनीति भी तेज
घटना के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने महिला सुरक्षा को मुद्दा बनाते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं।
इसी क्रम में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव उनसे मिलने पहुंचे, जहां उनका स्वागत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव विशु अजमानी के नेतृत्व में किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, जिला शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार,पूर्व विधायक छन्नी साहू, राजनांदगांव की पूर्व महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित कई नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कौन हैं फूलबासन बाई यादव?
फूलबासन बाई यादव छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह आंदोलन का एक बड़ा चेहरा रही हैं। उनके कार्यों के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है और वे महिला सशक्तिकरण की प्रतीक मानी जाती है।
Also read-
- Green Farm House Theft Case Solved, Two Accused Arrested in Rajnandgaon
- Mayor Madhusudan Yadav Meets Family of Man Who Died in Gaurinagar Underbridge Accident
- Chhattisgarh Intensifies Deliberations on UCC, Voices from Bastar to Surguja Seek Tribal Safeguards
- Chhattisgarh Focuses on Forest Conservation Alongside Prosperity of Forest-Dwelling Communities: Kedar Kashyap
- Uzbekistan’s Highest State Honour for PM Modi Becomes a Moment of Pride for India



