Sunday, April 19, 2026
29.1 C
New Delhi

डेढ़ करोड़ का ईनामी बसवराज सहित 27 नक्सली बस्तर के अबूझमाड़ में ढेर

  • नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज पर सरकार ने 1.5 करोड़ रुपये का इनाम रखा था।
  • मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त जारी
  • साय ने की पुलिस बल की सराहना
  • पी एम मोदी ने कहा हमें अपने जवानों और उनकी वीरता पर गर्व है

Published on: May 21, 2025
By: [BTI]
Location: Raipur/ Narayanpur/ Rajnandgaon, India

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के अबूझमाड़ जंगल में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में 27 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज भी शामिल हैं, जिन पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था। इस मुठभेड़ को नक्सलवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

यह ऑपरेशन नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर चल रहा था, जहां छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) ने संयुक्त रूप से 21 दिन की घेराबंदी के बाद नक्सलियों पर निर्णायक प्रहार किया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद 27 नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार, जिसमें एके-47 राइफलें और विस्फोटक शामिल हैं, बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त का काम जारी है।

Also read- https://www.btnewsindia.com/छत्तीसगढ़-व-तेलंगाना-सीम/ https://www.btnewsindia.com/छत्तीसगढ़-पर्यटन-को-वैश्/

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “हमारे जांबाज जवानों ने अपनी बहादुरी और प्रतिबद्धता से नक्सल आतंक के खिलाफ एक और बड़ी जीत हासिल की है। यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस सफलता पर सुरक्षाबलों को बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारे जवानों की वीरता और समर्पण पर गर्व है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि बसवराज जैसे शीर्ष नक्सली कमांडर का खात्मा नक्सल आंदोलन को कमजोर करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान भारी बारिश और आंधी के बीच सुरक्षाबलों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। फिर भी, लगभग 2000 जवान जंगलों में डटे रहे और इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बसवराज जैसे बड़े नेता की मौत से नक्सली संगठन के ढांचे पर गहरा असर पड़ेगा।

Barbarika Truth News India-image= April 19, 2026
डेढ़ करोड़ का ईनामी बसवराज सहित 27 नक्सली बस्तर के अबूझमाड़ में ढेर Barbarika Truth

    अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ हालिया ऑपरेशन की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने इस ऑपरेशन को नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। शाह ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि. आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मारा है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल हैं।” उन्होंने इसे नक्सलियों के लिए बड़ा झटका करार देते हुए सुरक्षाबलों की बहादुरी की सराहना की और 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य को दोहराया। 

    Hot this week

    Street Vendors of Kamla College Area Meet Mayor Over Civic Issues, Assured of Early Resolution

    Street vendors from Rajnandgaon’s Kamla College area met Mayor Madhusudan Yadav to highlight civic and infrastructure issues. The Mayor assured early solutions while urging traders to maintain cleanliness amid growing commercial activity.

    Census Not a Formal Exercise but Foundation of Nation’s Future: Collector Reviews Field Training

    Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav inspected census field training in Sagarpara, emphasizing that the census is a critical national exercise shaping future policies, with the upcoming survey to be conducted entirely through digital platforms.

    Chief Minister Vishnu Deo Sai Lays Foundation Stone for 3.9 Km Rural Roads, Inaugurates 15 Atal Digital Service Centres in Rajnandgaon

    Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai virtually launched rural road projects spanning 3.9 km under PMGSY Phase-IV and inaugurated 15 Atal Digital Service Centres in Rajnandgaon, strengthening rural connectivity and digital governance.

    *राजस्थान ACB की बड़ी कार्रवाई:

    राजस्थान के करौली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नादौती की SDM काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जमीन बंटवारे से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद ट्रैप कार्रवाई में SDM समेत तीन अधिकारी पकड़े गए, जबकि मौके से अतिरिक्त संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई।

    Rural Infrastructure to Expand Through Development Works: Assembly Speaker Dr Raman Singh

    Chhattisgarh Assembly Speaker Dr Raman Singh virtually inaugurated 154 development works worth ₹9.78 crore in Rajnandgaon Assembly constituency, emphasizing expansion of basic facilities and accelerated rural development.

    Topics

    Self-Enumeration Facility Introduced for First Time; Citizens Can Submit Census Details Online

    For the first time, citizens have been given the facility to fill their census details online through self-enumeration. The initiative aims to simplify data collection while ensuring confidentiality and accuracy in census operations.

    Virtual Foundation Laying of Roads Under PMGSY Phase-IV Held in District

    Under the Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Phase-IV, virtual foundation laying of approved rural roads was conducted across the state, while Mohla-Manpur-Ambagarh Chowki district also witnessed pond construction launches and inauguration of a digital facilitation centre.

    Demand for Strict Action on Religious Conversion and Reservation Benefits Sparks Debate in District

    The district unit of Hindu Jagran Manch has submitted a memorandum demanding strict action against government employees allegedly availing Scheduled Caste benefits even after religious conversion, triggering administrative and social discussions in Rajnandgaon.

    Related Articles

    Popular Categories