Thursday, March 26, 2026
34.4 C
New Delhi

जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ चुनाव 2025 शांतिपूर्ण संपन्न

अजय सिंगी पैनल को पूर्ण सफलता

भावेश बैद को मिले सर्वाधिक मत

Published on: December 19, 2025
By: BTNI
Location: Rajnandgaon, India

राजनांदगांव जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजा संघ के ट्रस्ट मंडल चुनाव वर्ष 2025 आज अत्यंत शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। कुल 377 मतदाताओं में से 345 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 2 मत अमान्य घोषित किए गए। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ अधिवक्ता एवं निर्वाचन अधिकारी बंसीलाल जी बढ़िया के निर्देशन में पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ पूर्ण कराई गई।

Barbarika Truth News India-image= March 26, 2026
जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ चुनाव 2025 शांतिपूर्ण संपन्न Barbarika Truth

चुनाव परिणामों में अजय सिंगी के पैनल को स्पष्ट बहुमत के साथ पूर्ण सफलता प्राप्त हुई। ट्रस्ट मंडल के लिए उनके पैनल के सभी पांच प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। मतगणना के प्रारंभिक राउंड से ही विजयी प्रत्याशियों को निरंतर बढ़त मिलती रही, जो अंत तक बनी रही। शांति विजय मंडल के समर्पित भक्त, प्रसिद्ध भजन गायक व राजनीति में भाजपा से जुड़े जानें माने युवा चेहरे भावेश बैद 280 मत के साथ सर्वाधिक मत हासिल किए वहीं जाने माने चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय सिंगी 264 मत हासिल कर दूसरे क्रम पर रहे।

चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे—
भावेश बैद को 280 मत,
अजय सिंगी को 264 मत,
ललित भंसाली को 251 मत,
जीवनचंद बैद को 238 मत तथा
रोशन गोलछा को 229 मत प्राप्त हुए।
वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में मनीष छाजेड़ को 200 मत मिले, जबकि राजेश बैद को 87 मत एवं निर्मल कोठारी को 24 मतों से संतोष करना पड़ा।

Barbarika Truth News India-image= March 26, 2026
जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ चुनाव 2025 शांतिपूर्ण संपन्न Barbarika Truth

मतगणना के पहले राउंड से जो रुझान सामने आया, वही क्रम लगभग अंतिम राउंड तक बना रहा। किसी भी राउंड में किसी प्रत्याशी द्वारा अचानक बड़ी छलांग लगाते हुए बढ़त बनाने का दृश्य सामने नहीं आया। अजय सिंगी, भावेश बैद, जीवन बैद और ललित भंसाली—इन चारों प्रत्याशियों की मतों की कंसिस्टेंसी हर राउंड में बनी रही और धीरे-धीरे मजबूत होती चली गई। मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही इन चारों की जीत लगभग सुनिश्चित होती नजर आने लगी, क्योंकि प्रत्येक राउंड में इन्हें मामूली लेकिन निरंतर बढ़त मिलती रही।

पांचवें ट्रस्टी पद के लिए मुकाबला शुरू से ही रोचक बना रहा। पहले राउंड से ही मनीष छाजेड़ और रोशन गोलचा के बीच कड़ा ‘नेट-टू-नेट’ मुकाबला देखने को मिला। पहले राउंड में मनीष छाजेड़ को 13 तथा रोशन गोलछा को 11 मत मिले और मनीष को दो मतों की बढ़त रही लेकिन यह उनकी पहली और अंतिम बढ़त रही और आने वाले प्रत्येक राउंड में 2-3 मतों की बढ़त के साथ रोशन उनसे आगे निकलते गए और 11 वें राउंड तक रोशन गोलछा ने 20 मतों की निर्णायक बढ़त बना ली।  

Barbarika Truth News India-image= March 26, 2026
जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ चुनाव 2025 शांतिपूर्ण संपन्न Barbarika Truth

हालांकि अंतिम राउंड तक संघर्ष के बावजूद मनीष छाजेड़ विजय हासिल नहीं कर सके और रोशन गोलछा ने बढ़त बनाते हुए सफलता प्राप्त की।

चुनाव के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति से माहौल गरिमामय बना रहा। मतगणना के प्रत्येक चरण की विधिवत घोषणा की गई और पूरी प्रक्रिया पर मतदाताओं ने संतोष व्यक्त किया।

इतिहास पर नजर डालें तो वर्ष 2001 से पूर्व यहां निर्वाचन की परंपरा नहीं थी। वर्ष 2001 में पहली बार चुनाव की स्थिति बनी, जिसमें मदन चोपड़ा अध्यक्ष बने थे। तब से यहां लोकतांत्रिक परंपरा सतत चली आ रही है और सामान्यतः चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ही रहे हैं।

Barbarika Truth News India-image= March 26, 2026
जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ चुनाव 2025 शांतिपूर्ण संपन्न Barbarika Truth

निवर्तमान अध्यक्ष मनोज वैद्य के नेतृत्व वाली पूर्व बॉडी द्वारा समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए। जैन भवन की नई इमारत, मंदिर में नियमित धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत तथा सामाजिक गतिविधियों को सशक्त आधार प्रदान किया गया।

–ज्ञात होवे कि निवृत्तमान अध्यक्ष रहे मनोज बैद एवं उनकी पूरी पैनल ने इस बार चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि उनके पैनल से जुड़े मनीष छाजेड़ (पूर्व ट्रस्टी) ने चुनाव लड़ा और एक कड़े मुकाबले में वे हार गए।

यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बंशीलाल बरडिया के नेतृत्व में अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। मतगणना के प्रत्येक राउंड के बाद परिणामों की विधिवत घोषणा की गई।

Barbarika Truth News India-image= March 26, 2026
जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ चुनाव 2025 शांतिपूर्ण संपन्न Barbarika Truth

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित ट्रस्ट मंडल को समाज के विभिन्न वर्गों से शुभकामनाएं प्राप्त हुईं। समाजजनों को उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी जैन धर्म, मंदिर संरक्षण, सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Also read- https://www.btnewsindia.com/film-dhurandhar-sparks-massive-public-reaction-amid-box-office-success-and-controversy/ https://www.btnewsindia.com/नेशनल-हेराल्ड-मामले-पर-भा/

Hot this week

Comprehensive Survey Needed for OBC Development, Says MP Commission Chief Kusmaria

MP OBC Commission Chairman Dr. Ramkrishna Kusmaria stressed the need for a nationwide survey to boost OBC development during a key meeting in Raipur.

Beekeeping Can Boost Farmers’ Income by 25%, Training Held in Balrampur

A district-level training in Balrampur highlighted how beekeeping can increase farmers’ income by up to 25%. Experts emphasized diversification and scientific methods.

Youth Innovator Ravi Kiran Showcases Assistive Tech to Empower PwDs in Chhattisgarh

21-year-old innovator Ravi Kiran met Welfare Secretary Bhuvnesh Yadav in Raipur, showcasing AI-based assistive tools Navinaut and SignX for persons with disabilities.

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav Orders Fast Redressal of Public Complaints

Collector Jitendra Yadav held the weekly public hearing in Rajnandgaon, directing officials to resolve citizen grievances quickly and transparently. Several key issues, including land disputes and housing schemes, were raised.

District-Level Event Held in Rajnandgaon to Mark World Tuberculosis Day

A district-level programme in Rajnandgaon marked World Tuberculosis Day, with authorities launching awareness campaigns and urging public participation to achieve a TB-free district.

Topics

Dongargarh Police Take Preventive Action Against Five Miscreants During Navratri

Dongargarh police have taken preventive action against five individuals for disturbing peace and harassing devotees during Navratri, intensifying security near Maa Bamleshwari Temple.

Congress Alleges Contempt of Governor’s Office in Ghumka Liquor Shop Row

The Congress has accused the district administration of ignoring the Governor’s directives and alleged irregularities in the Ghumka liquor shop case, linking it to a ₹10 crore fraud and violation of public interest.

Chhattisgarh Govt to Transfer ₹500 Crore to 5 Lakh Landless Farm Labour Families Under Welfare Scheme

The Chhattisgarh government will transfer nearly ₹500 crore to around 5 lakh landless agricultural labour families under a key welfare scheme, aiming to boost rural income and economic security.

Related Articles

Popular Categories