Published on: March 05, 2026
By: BTNI
Location: New Delhi/Dubai, India
खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न युद्ध-जैसी परिस्थितियों के चलते संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के अस्थायी रूप से बंद होने की खबरों के बीच आल इंडिया मारवाड़ी मंच All India Marwari Manch ने सामुदायिक सदस्यों के लिए आपात सहायता हेल्पलाइन जारी की है।
संगठन द्वारा जारी “इम्पोर्टेंट नोटिस” में बताया गया है कि दुबई, अबू धाबी और संयुक्त अरब अमीरात के अन्य हिस्सों के साथ-साथ कुछ अन्य खाड़ी देशों के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में जो भी समाज के सदस्य यात्रा, शिक्षा या व्यावसायिक कार्य से यूएई अथवा अन्य खाड़ी देशों में मौजूद हैं और किसी प्रकार की सहायता, मार्गदर्शन या आपात सहयोग की आवश्यकता महसूस करते हैं, वे तत्काल
इन प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।
युवा मंच के प्रतिनिधियों के रूप में निम्न पदाधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं—
श्री रविंद्र अग्रवाल (दुबई) – 📞 +971 50 455 2817
श्री आनंद गुप्ता (अबू धाबी) – 📞 +971 56 569 9100
श्री बसंत बगड़िया (ओमान) – 📞 +968 92103826
श्री अनुराग अग्रवाल (ओमान) – 📞 +968 99631198
संगठन ने स्पष्ट किया है कि संकट की इस घड़ी में मारवाड़ी मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता समुदाय के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।
Also read- https://www.btnewsindia.com/census-2026-27-preparations-begin-municipal-staff-trained-in-rajnandgaon/ https://www.btnewsindia.com/dr-raman-singh-secures-₹10-38-crore-for-infrastructure-push-in-rajnandgaon-constituency/
व्यापक रूप से साझा करने की अपील
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन तथा राष्ट्रीय संयोजक (अंतरराष्ट्रीय मामलों) उमेश गर्ग ने अपील की है कि इस महत्वपूर्ण संदेश को अधिक से अधिक साझा किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सहायता संबंधित व्यक्तियों तक पहुंच सके।
संदेश के अंत में कहा गया है कि संकट की हर घड़ी में “ऑल इंडिया मारवाड़ी युवा मंच” अपने समाज के साथ है और आगे भी रहेगा।



