Tuesday, April 21, 2026
31.1 C
New Delhi

प्रतिष्ठित व्यापारी ने ये क्या किया – व्यापार जगत की बडी चर्चा

सफेद पोश स्वयं साथियों सहित गया जेल के अंदर

राजनंदगांव (BTI)- कोई सोच भी नहीं सकता था कि राजनांदगांव शहर के एक बहुप्रतिष्ठित परिवार एवं बहुप्रतिष्ठित व्यवसायी किसी कूटकरण के मामले में संलग्न हो सकता है और किसी को नौकरी लगाने के नाम से उसके फर्जी दस्तावेज आदि तैयार करके उससे पैसे लेकर उसे नौकरी लगाने का झांसा देकर लंबी रकम ऐंठ सकता है।
यहां ऐसे ही एक मामले का पटाक्षेप 2 दिन पूर्व राजनांदगांव पुलिस ने किया और आरोपियों को जेल का रास्ता दिखाया। नगर पुलिस अधीक्षक CSP पुष्पेंद्र नायक ने परसों होली पूर्व पुलिस कंट्रोल रूम में एक पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि तिरंगा चौक और भारतमाता चौक के बीच एक कपड़ा व्यापारी प्रफुल्ल जैन जो भौतिक रूप से अपंग भी है कूटरचना करते हुए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर किसी को पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगाने के नाम से फंसाया और उससे लगभग 3 लाख ऐंठ लिए।
पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच की और आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर इन लोगों को पकड़ के थाने लाकर पूछताछ की और सभी को पुलिस रिमाँड पर जेल भेज दिया।
CSP पुष्पेन्द्र नायक ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि डोंगरगांव क्षेत्र के अमलीडीह के रहने वाले चंद्रकांत पटेल के बेटे संदीप पटेल को आरेापी प्रफुल्ल जैन, विजय साहू, पंकज कुशवाहा द्वारा मिलकर सरकारी नौकरी पोस्ट आफिस में लगवाने के नाम पर 4,00000/ रूपये नगदी लेकर, पोस्ट आफिस में नियुक्ति का फर्जी आई.डी.कार्ड देकर धोखाधड़ी किया. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व अप.क्र. 112/2025 ,धारा- 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है.

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश आरोपियों के पतासाजी हेतु थाना कोतवाली से तत्काल टीम गठित कर आरोपियों के पते पर रवाना कर आरोपी प्रफुल्ल जैन, लोमश देवांगन, विजय साहू, मयंक शुक्ला को मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगाने के नाम पर 400000 रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र एवं आई.डी. कार्ड देकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किये. आरेापी प्रफुल्ल जैन पंजाब नेशनल बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक का पास बुक, एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाइ्रल, चार नग रजिस्टर्ड लिफाफा खुला हुआ जिसमें तीन लिफाफा में रजिस्टर्ड डाक का स्टीकर और एक में स्पीड पोस्ट का स्टीकर लगा लोमेश देवांगन के कब्जे से एक नग मोबाईल और आईडीबीआई बैंक का पासबुक विजय साहू के कब्जे से एक नग मोबाईल, बैक आफ बडौदा एवं बेैक ऑफ इंडिया का पास बुक पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.

ओरोपियों द्वारा सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी निुयक्ति पत्र/आई.डी. कार्ड कुटकरण एवं प्रतिरूपण द्वारा तैयार कर धोखाधड़ी करने की नीयत से प्रार्थी को देना पाये जाने से प्रकरण में धारा 419, 467, 468, 471, भादवि जोड़ी गयी है. जुर्म अजमानतीय होने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया.

गिरफ्तार आरोपी

(1) प्रफुल्ल जैन पिता उत्तम चंद जैन उम्र 52 साल निवासी रामाधीन मार्ग, कमल टाकिज के सामने थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव, छ.ग.

(2) लोमश देवांगन पिता स्व. विष्णुराम देवांगन उम्र 43, साकिन शंकरपुर, थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव, छ.ग.

(3) विजय साहु पिता बसंत साहु उम्र 32 साल निवासी अपोलेा कॅालेज के पीछे, शिवा कालोनी, पुलिस चौकी अंजोर थाना पुलगांव जिला दुर्ग, छ.ग.

(4) मयंक शुक्ला पिता श्यामाचरण शुक्ला उम्र 30 साल निवासी बांधे कालोनी पोस्ट बांधे तहसील पखंजुर थाना बांधे, जिला कांकेर, छ.ग. हॉल ग्रीन वैली ए-5, फर्स्ट फलोर, रूम नंबर 2, जुनवानी थाना स्मृति नगर, भिलाई जिला दुर्ग, छ.ग.

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शंभूनाथ द्विवेदी, जी सिरिल कुमार, आरक्षक रंजीत चौरसिया, प्रदीप जायवाल एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही. में ऐसे कार्य में संलग्न हो सकता है। पुलिस तो दावा भी कर रही है कि ऐसे और सात आठ मामले उनके संज्ञान में आए हैं और सब की पूरी जांच कर रही है।

Hot this week

बंदूक से विकास की ओर:

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र सुकमा जिले में पुनर्वास और विकास की नई मिसाल बनकर उभरा है, जहाँ नक्सल प्रभावित एवं आत्मसमर्पित महिलाओं द्वारा संचालित नेचर कैफे आत्मनिर्भरता, पर्यटन विकास और सामाजिक परिवर्तन का प्रेरक मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

अजीत जोगी पुत्र अमित को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका

अमित जोगी को रामअवतार जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक देने से इनकार कर दिया, जिससे राज्य की राजनीति और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बाबा केदार की पावन पंचमुखी उत्सव मूर्ति के दिव्य दर्शन के साथ कपाट खुलने की तैयारी पूरी

देवभूमि उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान से खुलने जा रहे हैं। पंचमुखी उत्सव डोली के दिव्य दर्शन के साथ चारधाम यात्रा 2026 का आध्यात्मिक उत्साह चरम पर है और लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए तैयार हैं।

एक बार फिर प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे विराट और अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर दिव्य सत्संग में शामिल हुए। उनकी सादगी, भक्ति और आध्यात्मिक जुड़ाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Double the Love, Double the Joy!

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद की खुशखबरी दी। बेटी दुआ के बड़ी बहन बनने की घोषणा ने फैंस और सेलेब्रिटीज के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी।

Topics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच झाड़ग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का लुत्फ उठाया

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सड़क किनारे झालमुड़ी खाते हुए दुकानदार से बातचीत करना और खुद भुगतान करना उनकी सादगी और जनसंपर्क शैली का प्रतीक बन गया। इस छोटे से मानवीय पल ने राजनीतिक माहौल के बीच जनता से उनके भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत किया।

Street Vendors of Kamla College Area Meet Mayor Over Civic Issues, Assured of Early Resolution

Street vendors from Rajnandgaon’s Kamla College area met Mayor Madhusudan Yadav to highlight civic and infrastructure issues. The Mayor assured early solutions while urging traders to maintain cleanliness amid growing commercial activity.

Census Not a Formal Exercise but Foundation of Nation’s Future: Collector Reviews Field Training

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav inspected census field training in Sagarpara, emphasizing that the census is a critical national exercise shaping future policies, with the upcoming survey to be conducted entirely through digital platforms.

Related Articles

Popular Categories