Wednesday, February 25, 2026
19.1 C
New Delhi

निर्दलीयों ने बनाया राजनांदगांव महापौर चुनाव को दिलचस्प

( निर्दलियोँ से भाजपा को ज्यादा नुकसान )

राजनांदगांव (BTI)– राजनांदगांव नगर निगम के लिए आज मंगलवार को मतदान होना है। राजनांदगांव जैसी महत्वपूर्ण एवँ प्रदेश के लोगों के लिए विशेष रुचि वाली इस सीट पर मजेदार चुनाव होने जा रहा है।
यहां ऐसे तो सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के बीच में है लेकिन निर्दलीयों की प्रभावी उपस्थिति ने इस पूरे चुनाव को बड़ा ही दिलचस्प बना दिया है।

Barbarika Truth News India-image= February 25, 2026
निर्दलीयों ने बनाया राजनांदगांव महापौर चुनाव को दिलचस्प Barbarika Truth

राजनीतिक पंडित भी इस बात का आँकलन नहीं कर पा रहे हैं कि निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में कितना असर डालेंगे और किस पार्टी का ज्यादा वोट काटेंगे या कहो कि किसका खेल बिगाडेंगे।
चूंकि भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाले मतों का प्रतिशत विगत चुनाव में लगातार ज्यादा रहा है इसलिए अनुपात की दृष्टि से यही माना जा सकता है कि निर्दलीय प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के वोट ज्यादा कटेंगे। राकेश ठाकुर ने राम मंदिर उद्घाटन दिवस पर लोगों को दिये जलाने का आग्रह व अभियान चलाकर सनातन प्रेमियों में घुसपैठ की थी और अब उनके चुनाव में खडे होने से भाजपाई वोट ज्यादा कटने की आशंका है।

Barbarika Truth News India-image= February 25, 2026
निर्दलीयों ने बनाया राजनांदगांव महापौर चुनाव को दिलचस्प Barbarika Truth

अब यहां पर देखने वाली बात या जन चर्चा में जो ज्यादा प्रचलन मेँ है वह यह है कि निर्दलीय प्रत्याशी आखिर किस मकसद के चुनाव मैदान में उतरे है।
इनमें पहला व प्रमुख नाम है राजेश गुप्ता उर्फ चम्पू गुप्ता और दूसरा है राकेश ठाकुर जो स्वयंभू दिया वाले बाबा बन चुके है। गत् वर्ष अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर शहर मेँ दिया प्रज्जवलन व प्रेस में समाचार छपवाकर अपनी पहचान बनाने वाले राकेश ठाकुर का मकसद समझ से परे था लेकिन जब वे मीडिया के समक्ष भाजपा के व भाजपा प्रत्याशी के वादे पर विपरीत प्रतिक्रिया देते है तो लोग भी अचंभित हो जाते है कि राम भक्त,सनातनप्रेमी और वह भाजपा विरोधी।
दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी चंपू गुप्ता है। उनके बारे में उनके पुराने इतिहास से यह माना जा सकता है कि वे चुनाव लड़ने के शौकीन है,या सचमुच में जनसेवा उनका ध्येय है। वे चुनाव भी दमखम से लडते है। गत चुनावा में पार्षद चुनाव जीते थे और उसके पहले उनकी मां वहां की पिर्षद रही है। वे मीडिया के समक्ष भाजपा व कांग्रेस पर स्वयं को बदनाम करने का आरोप भी लगाते दिखते है जिससे उनके चुनाव लडने का मकसद भी समझ आता है।

Barbarika Truth News India-image= February 25, 2026
निर्दलीयों ने बनाया राजनांदगांव महापौर चुनाव को दिलचस्प Barbarika Truth

हम यहां चुनाव के दिलचस्प होने की बात सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि दोनों ही प्रत्याशी काफी दमदार एवं मनोरंजक तरीके से चुनाव लड़ते दिख रहे हैं।
हालांकि आम जनता में जो राजनांदगांव में फिलहाल मूड देखा गया है वह यह है कि आम जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस को ही वोट देना चाहती है और निर्दलीयों को वोट देकर अपना वोट खराब नहीं करना चाहती लेकिन इन लोगों ने जिस प्रभावी ढंग से अपनी रैलियां निकाली और अंतिम दिन चुनाव प्रचार में जो ढोल नगाड़ों के साथ में जो उन्होंने जो रैली निकाली वह संख्या के लिहाज से ऐसी लग रही थी मानो कोई राष्ट्रीय पार्टी की रैली हो।
इससे ऐसा लग रहा है कि ये दोनों सामान्य अनुमान से ज्यादा वोट पाकर चुनाव के समीकरण को गड़बडा सकते हैं।
चंपू गुप्ता अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ पूरे शहर में सड़क में झाड़ू लगाकर और उनके कार्यकर्ताओँ ने उनका चुनाव चिन्ह सिटी है तो सीटियां बजा बजाकर पूरे शहर में निकलकर लोगों से जन समर्थन मांगा है।
इसी प्रकार से राकेश ठाकुर भी काफी संख्या में लोगों को लेकर जूलूस निकालते रहे हैं और अंतिम दिन उन्होंने भी बहुत जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।
इन निर्दलीय प्रत्याशियों के मीडिया के सामने जो बयान आ रहे हैं वे तो भाजपा के विरुद्ध ज्यादा लग रहे है।
चंपू गुप्ता के एक बयान से ऐसा लगता है कि वे नाले वाले भ्रष्टाचार की बात करके भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध बात कर रहे है और इसी प्रकार से राकेश ठाकुर भी मधुसूदन यादव के स्मार्ट सिटी की परिकल्पना वाली बात पर जबरदस्त कटाक्ष करते है और इसको वह मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं। वे यह भी कह रहे हैं कि भाजपा निगाम में 20 साल तक सत्ता में रहे तो बताए वे ऐसा क्या कर पाए।
बहहाल विशेष उल्लेखानीय तो यह है कि यदि निर्दलीय चंपू गुप्ता एवं राकेश ठाकुर चुनाव मैंदान में नहीं होते तो यहां का चुनाव भले ही संघर्षपूर्ण या हाई प्रोफिईल होता लेकिन नीरस भी होता। इन दोनों के चुनाव लडने के अंदाज ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया।

Hot this week

Budget Focused on Youth Progress, Growth and Confidence: Alok Shroti

BJP councillor Alok Shroti has termed the Chhattisgarh Budget 2026–27 a youth-centric financial plan, highlighting major allocations for universities, skill institutions, infrastructure development, and student support schemes aimed at strengthening education and employment opportunities.

“No Recruitment Calendar, No Relief from Inflation — Common People Ignored Again”: Rishi Shastri Slams Chhattisgarh Budget 2026–27

Congress leader Rishi Shastri has termed the Chhattisgarh Budget 2026–27 anti-people, alleging the absence of a recruitment calendar, inflation relief, and concrete support for farmers, while accusing the government of focusing on publicity over real development.

Four-Day Shyam Phagun Festival Begins Today with Milk Abhishek, Mehendi and Grand Nishan Yatra

The four-day Phagun Mahotsav dedicated to Khatu Wale Shyam will begin in Rajnandgaon with rituals including milk abhishek, mehendi ceremony, and a grand Nishan Yatra featuring devotional performances by singer Ritu Panchal, attracting large participation from devotees across the city.

Budget Gives New Momentum to Cooperative Sector and Farmers’ Welfare: Sachin Singh Baghel

Sachin Singh Baghel said the Chhattisgarh Budget 2026–27 will strengthen the cooperative sector, improve farmers’ access to credit, and accelerate rural economic growth through infrastructure and agricultural support measures.

Budget Empowers Farmers’ Interests, Strengthens Rural Economy: Mulchand Lodhi

Mulchand Lodhi termed the Chhattisgarh budget farmer-centric, saying provisions for irrigation, MSP procurement, mechanisation, and allied agriculture sectors will strengthen rural income and economic growth.

Topics

Follow Healthy Practices During Exams to Stay Fit and Focused: Health Department

The Health Department has advised students to maintain a nutritious diet, proper sleep, hydration, and stress management during exams to improve concentration, memory, and overall well-being.

Collector Hears Public Grievances Seriously at Weekly Jandarshan, Orders Priority Disposal

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav directed officials to prioritise and promptly resolve public grievances received during the weekly Jandarshan, ensuring eligible citizens benefit from government welfare schemes.

Budget Detached from Ground Reality, Disappointing for Youth and Farmers: Congress Leader Pintu

Congress leader Kamaljeet Singh Pintu termed the Chhattisgarh budget disappointing and disconnected from ground realities, alleging the absence of concrete provisions for youth, farmers, employment, industry, and women, and questioning the LPG subsidy promise.

Related Articles

Popular Categories