Sunday, March 1, 2026
22.1 C
New Delhi

सामाजिक समरसता समिति ने शहर के समग्र विकास पर चर्चा की

आयोजन की सफलता से अभिभूत लोगों ने ऐसे आयोजनों की महती आवश्यकता बताया

राजनांदगांव (BTI)– सामाजिक समरसता आयोजन समिति के संयोजक रूपचंद भीमनानी एवं योगेश बागड़ी ने बताया कि सभी समाजों को साथ लेकर चलने से ही देश का समग्र विकास होगा । इसी परिपाटी को लेकर कल शिवनाथ वाटिका में सामाजिक समरसता समिति द्वारा सामाजिक समरसता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया , जिसमें सभी समाज की प्रमुख विभूतियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Barbarika Truth News India-image= March 1, 2026
सामाजिक समरसता समिति ने शहर के समग्र विकास पर चर्चा की Abhishek Singh

      सामाजिक समरसता समिति के प्रेरणास्रोत व संरक्षक पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने इस सम्मेलन की प्रासंगिकता पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी समाज मानवता की सेवा में निरंतर लगे रहते हैं, देश के निर्माण में समाज की सशक्त भूमिका होती है, एक प्लेटफार्म पर सभी समाजों की उपस्थिती एवं उनके महत्वपूर्ण सुझाव से शहर को व्यवस्थित एवं सुंदर स्वरूप में सजाया जा सकता है । इसी विषय पर चिंतन करने  आयोजन में शहर के लगभग 65 से अधिक समाज प्रमुखों एवं 10 संस्थाओं की भागीदारी के साथ  शहर विकास के लिए चर्चा की गई । सम्मेलन में शहर की परिकल्पना एवं स्मार्ट सिटी के लिए आवश्यक सुझाव आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक डॉ रमन सिंह, एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला सशक्तिकरण की हस्ताक्षर फूलबासन यादव, चिकित्सा क्षेत्र से पदमश्री पुखराज बाफना, औद्योगिक क्षेत्र से सुनील अग्रवाल, बहादुर अली एवं दामोदरदास मूंदड़ा , आध्यात्मिक क्षेत्र से ब्रह्माकुमारीज संस्था से प्रभा बहन, सेवा के क्षेत्र  गायत्री परिवार से जयंती भाई पटेल, एवं संघ परिवार से विष्णु प्रसाद साव ,चिकित्सीय सेवा में विशिष्ट योगदान देने वाले डॉक्टर मोहन अब्राहम विशेष रूप से उपस्थित थे । 

Barbarika Truth News India-image= March 1, 2026
सामाजिक समरसता समिति ने शहर के समग्र विकास पर चर्चा की Abhishek Singh

   कार्यक्रम को सर्वप्रथम डॉ रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में राजनीति की कोई बात नहीं होगी, सिर्फ शहर विकास की चर्चा होगी । उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज मैं यहां आप सभी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लेने आया हूं।  डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज वह यहां बैठकर आपकी बातों को सुनेंगे और उस पर अमल करेंगे तथा शहर विकास के लिए योजनाओं को मिल बैठकर साझा करेंगे।

    डॉ मोहन अब्राहम  व पद्मश्री डॉ पुखराज बाफना जी ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव में चिकित्सा और शिक्षा की गुणवत्ता बनाने पर जोर देते हुए मेडिकल कॉलेज के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए । ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रभा बहन ने देश को सुखी और संपन्न बनाने के सभी समाजों में पारस्परिक सहयोग व समन्वय से ही प्रेम के साथ सुखी जीवन जीया जा सकता है, डॉ रमन सिंह जैसे सहृदय भाई को अपने साथ पाकर वे आश्वस्त हैं कि राजनांदगांव का समग्र विकास होगा। 

  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विकास का सही अर्थ इतना ही है कि सभी समाज मिलजुल कर एक साथ शहर विकास पर चर्चा कर रहे हैं, यह सबसे बड़ा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास है । संस्कारधानी की इस कला के वे कायल हो चुके हैं और इस परिपाटी को अपने क्षेत्र कवर्धा में भी लागू करने का संकल्प उन्होंने लिया।

  कार्यक्रम का सफल संचालन व संपूर्ण संयोजन संयोजक रूपचंद भीमनानी ने किया,सामाजिक समरसता समिति के आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख रूप से,श्री कचरू शर्मा ,श्री अमर लालवानी, श्रीमति रेखा मेश्राम,श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री अंकित खंडेलवाल,श्री हेतल भोजाणी,सरदार तरणदीप अरोरा,श्री इरफ़ान शेख,श्री पवन पटेल,गेमू कुंजाम,श्री राजेश खाण्डेकर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया ।

Hot this week

Farmer Jashwant Sahu Celebrates ₹1.92 Lakh DBT Credit Under Krishak Unnati Yojana

Jashwant Sahu of Mokhla village receives ₹1.92 lakh under the Krishak Unnati Yojana, says timely DBT credit has strengthened his farming plans and doubled Holi celebrations.

Krishak Unnati Yojana Payment to Help Farmer Hemant Verma Build New Home

Hemant Verma, a farmer from Murmunda village in Rajnandgaon, receives ₹39,181 under the Krishak Unnati Yojana and says the assistance will help him build a new house and improve farming operations.

Jhulelal Jayanti to Be Celebrated on March 20 with Grand Procession in Rajnandgaon

The Sindhi community in Rajnandgaon will celebrate the 1076th Jhulelal Jayanti on March 20 with a grand procession and three-day pre-celebration events; preparatory meeting held at Sindhu Bhavan.

Mayor Madhusudan Yadav Inspects Kabirmath Dham Ahead of Chief Minister’s Visit

Rajnandgaon Mayor Madhusudan Yadav reviews arrangements at Kabirmath Dham, Nadia, ahead of Chief Minister Vishnu Deo Sai’s participation in the All India Kabir Saint Conference and Phalgun Mahotsav.

Two-Day Free Health Camp to Be Held at Jain Bageecha in Rajnandgaon

A two-day Mahavir Free Health Camp offering free OPD consultations, medicines and ECG services will be held at Jain Bageecha, Rajnandgaon on February 28 and March 1.

Topics

Traffic Police Launch Special Safety Drive on Bypass Road Amid Rising Accident Concerns

Rajnandgaon Traffic Police intensifies safety measures on bypass road, diverts heavy vehicles and installs reflective signage to curb rising accident risks during night hours.

Sai Government Committed to Good Governance, Says Minister Gajendra Yadav

Over ₹454 crore disbursed to 1.24 lakh farmers in Rajnandgaon as Minister Gajendra Yadav hails Sai government’s commitment to good governance and farmer welfare during Krishak Unnati Yojana event.

Registration Opens for MIG, LIG and EWS Housing Units under Atal Vihar Yojana in Rajnandgaon

The Chhattisgarh Housing Board has opened registration for MIG, LIG, and EWS housing units under the Atal Vihar Yojana at Asha Nagar, Rajnandgaon. The project offers modern amenities and affordable registration options for various income groups.

Related Articles

Popular Categories