Friday, April 10, 2026
25.1 C
New Delhi

नगर निगम की तरह ग्रामीण जनता का आशीर्वाद भी भाजपा को मिलेगा – डॉ रमन सिंह

*कांग्रेस शासन में महिलाएं असुरक्षित थी , महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीना, शराबबंदी का वादा किया पर पूरा नहीं किया*

राजनांदगांव (BTI)- विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज अपने क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्रों में चुनाव के अंतिम दौर में पहुंचे।  
   भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघोला एवं सोमनी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पछ में आयोजित जनसभा में कल हो रहे चुनाव के अंतिम दौर में अपनी बातें रखी । डॉ रमन सिंह ने कहा कि ने कहा कि छत्तीसगढ़ को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के प्रयासों से भाजपा ने बनाया था, इसलिए विगत 15 वर्षों की भाजपा सरकार ने इसे संवारने, सजारने हेतु जमीन से जुड़े मूलभूत कार्य कर छत्तीसगढ़ को ऊंचाइयों तकपहुंचाया। फिर पांच वर्षों तक छत्तीसगढ़ के विकास में ब्रेक लग गया। फिर से भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर पूरा फोकस किया है, अपितु ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने की दिशा में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। आगे डॉ रमन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने ग्राम पंचायतों को और अधिक अधिकार सम्पन्न बनाकर उन्हें विकास और रोजगारपरक कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने के साथ ही पंचायत सचिवों के आर्थिक हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने का काम किया है।

  डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक ओर जहाँ 70 लाख महिलाओं के खाते में हर माह महतारी वंदन योजना की 1 हजार रुपए की राशि जमा करके आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम हो रहा है, वहीं सार्वजनिक क्षेत्रों में काम के दौरान महिलाओं को होने वाली दिक्कतों को दूर करने पंचायतों में ‘महतारी सदन’ का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि 202 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामाजिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से महतारी सदन निर्माण किए जाने हेतु 50 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इस कार्य के लिए वर्तमान में 179 महतारी सदन के निर्माण हेतु 44.21 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सचिवों की नवीन वेतनमान के अंतर की एरियर्स राशि वर्ष 2018 से लगभग 05 वर्ष तक भुगतान हेतु शेष थी। प्रदेश की बाजपा सरकार ने पंचायत सचिवों की एरियर्स की बकाया राशि 47,98,40,631 रुपए (सैंतालीस करोड़ अन्ठानबे लाख चालीस हजार छः सौ इकतीस रु,) का आबंटन जिलों को उपलब्ध कराया गया है। अंशदायी पेंशन योजना की चर्चा कर आगे कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों की अंशदायी पेंशन योजना अप्रैल 2012 से प्रारंभ है, जिसमें अप्रैल 2012 से जून 2020 तक लगभग 08 वर्ष के नियोक्ता अंशदान की राशि 38,56,82,059 रु. (अड़तीस करोड़ छप्पन लाख बियासी हजार उनसठ रू.) का आबंटन किया गया है। इस प्रकार सचिवों के पेंशन हेतु शासन के अंश को जमा कर इनके बेहतर भविष्य का प्रबंध किया गया।
  सभा के दौरान डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासन काल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति यह भूली नहीं है कि किस तरह पांच साल प्रताड़ित हुई है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी । कांग्रेसी कानून को धता बताकर अपनी जेबों में लेकर घूमने की बातें करते थें। शिक्षक दिवस के दिन एक शिक्षिका से अनाचार और रक्षाबंधन के जिस दिन दो बहनों से अनाचार किया गया, महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीनकर उन्हें रोजगार से वंचित कर दिया गया। हाथों में गंगाजल लेकर छत्तीसगढ़ की जनता से शराबबंदी का वादा किया पर पूरा नहीं किया उल्टे शराब में ही करोड़ों रुपए का घोटाला कर दिया। छत्तीसगढ़ की जनता ने पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाया,मुंबई चुनाव के बाद दिल्ली के चुनाव में मिली विजय के बाद आज छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में मिली बड़ी जीत ने जनता ने कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से अलविदा कह कर भाजपा की नीति,रीती पर भरोसा किया ,उन्होंने जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीण जनता से आव्हान किया कि अब निकाय सहित पंचायतों में भी जनता कल होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक़ सिखाने वाली हैं।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, लीलाधर साहू, खिलेश्वर साहू, कृष्णा तिवारी, मनोज साहू, रमन राजपूत, श्रीमती लता यादव, गजेंद्र बंजारे, विक्रम राजपूत, दिनेश देशलहरे, धनुष साहू, नरोत्तम दास बंजारे, नेपाल साहु, पंकज तिवारी,एवं विशेष रूप से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रत्याशी श्री चंदन कश्यप (पतंग छाप), एवं जनपद प्रत्याशी छेत्र क्रमांक 23 से ,हुमेश्वर निषाद की (बरगद छाप) उपस्थित थे। 

Hot this week

Echoes of Values: Collective Navkar Mantra Chanting Inspires Students at Gayatri Vidyapeeth

Students and teachers at Gayatri Vidyapeeth, Rajnandgaon, participated in a collective Navkar Mantra chanting ceremony aimed at promoting spiritual awareness, moral values, and holistic personality development among students.

Tribal Faith in Nature Ensures Conservation of Forests and Water Resources: Minister Ramvichar Netam

At the closing ceremony of the Chhattisgarh Commons Convening, Tribal Development Minister Ramvichar Netam emphasized the deep spiritual connection between tribal communities and nature, highlighting community governance, sustainable resource management, and coordinated policy action for conservation and tribal welfare.

Commons Vital for Sustainable Livelihoods: Task Force on PESA–FRA Coordination to Be Formed Soon

At the Chhattisgarh Commons Convening in Raipur, Principal Secretary Sonmani Bora announced the formation of a task force to coordinate PESA and FRA implementation, highlighting the vital role of shared natural resources in tribal empowerment, environmental conservation, and policy development.

बंगाल चुनाव में स्मृति ईरानी के बंगाली में भाषण ने बाजी पलटी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच स्मृति ईरानी ने कोलकाता की जनसभा में बांग्ला भाषा में भाषण देकर चुनावी माहौल गरमा दिया। महिलाओं के लिए ₹3000 मासिक सहायता, मुफ्त बस यात्रा और आरक्षण जैसे बड़े वादों ने सियासी मुकाबले को नया मोड़ दे दिया।

रोती रही पत्नी, खुला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई सन्न!

धार में पति की हत्या को लूट की वारदात दिखाने की सनसनीखेज साजिश का खुलासा हुआ है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी किलर से हत्या करवाई और खुद को पीड़िता साबित करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया।

Topics

कांकेर में भीषण सड़क हादसा —

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कर्नल से ब्रिगेडियर बने श्रीकांत पुरोहित, सेवा अवधि भी बढ़ी —

मालेगांव ब्लास्ट मामले में लंबे विवाद और कानूनी संघर्ष के बाद भारतीय सेना के अधिकारी श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नति और 2028 तक सेवा विस्तार मिला है। समर्थक इसे न्याय की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं, जबकि यह मामला अब भी राष्ट्रीय बहस का विषय बना हुआ है।

BJP Manifesto Reshapes Bengal’s Political Landscape, Signals Possible Clean Sweep

The BJP’s ‘Bengal Development Resolution’ manifesto, unveiled by Amit Shah, promises women-centric welfare schemes, infrastructure expansion, security reforms, and economic revival, signaling the party’s strong push for political transformation and a possible clean sweep in West Bengal.

Related Articles

Popular Categories