तलाक के बाद ट्रोल्स पर भड़की माही, कहा – “अब्बा” शब्द को गंदा मत बनाओ, ये 6 साल से फैसला था
Published on: February 05, 2026
By: BTNI
Location: Mumbai, India
टीवी के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज इन दिनों अपने तलाक की वजह से सुर्खियों में हैं। जनवरी 2026 की शुरुआत में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर 14-15 साल की शादी खत्म करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है, कोई नेगेटिविटी नहीं है, और वे बच्चों के लिए अच्छे माता-पिता और दोस्त बने रहेंगे।तलाक की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद माही विज ने अपने करीबी दोस्त नदीम नाड्ज (Nadim Nadz) के लिए एक इमोशनल बर्थडे पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा – “You are not just my best friend, you are my comfort, my strength, my home… I love you.” पोस्ट में उनकी बेटी तारा की तस्वीर भी थी, जहां तारा नदीम को ‘अब्बा’ कह रही है।

इसने अफवाहों को हवा दी कि तलाक की वजह माही का नदीम से रिलेशनशिप है, और लोग उन्हें डेटिंग रूमर्स से जोड़ने लगे।माही ने इन अफवाहों पर चुप नहीं रही। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ट्रोल्स पर जमकर भड़कीं। उन्होंने कहा, “तारा 6 साल से नदीम को अब्बा बुलाती है। ये फैसला मेरे और जय का जॉइंट था। आपने ‘अब्बा’ शब्द को इतना गंदा बना दिया है। एक इंसान मुश्किल दौर से गुजर रहा है, और आप लोग इतनी घटिया बातें लिख रहे हैं।
शेम ऑन यू! तुम हो चीप… कर्मा देख रहा है, आप किसी भी लेवल तक गिर सकते हो।”माही ने साफ किया कि नदीम उनका बेस्ट फ्रेंड है, 25 साल से उनका सपोर्ट सिस्टम, और दोनों परिवारों के लिए फादर फिगर जैसा। नदीम तारा की गॉडफादर जैसी भूमिका में हैं, और ये बॉन्ड सिर्फ दोस्ती और ट्रस्ट पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में डबल स्टैंडर्ड है – ऐसे रिश्तों को गलत समझा जाता है, जबकि ये प्योर फैमिली लव है।
Also read- https://www.btnewsindia.com/no-eligible-voter-should-be-left-out-in-special-summary-revision-divisional-commissioner-satyanarayan-rathore/ https://www.btnewsindia.com/all-departments-must-deliver-excellent-performance-under-atal-monitoring-portal-collector/
जय भानुशाली ने भी इस पर रिएक्शन दिया। उन्होंने दोस्त अंकिता लोकहंडे के पोस्ट को रीशेयर किया, जिसमें अंकिता ने लिखा कि नदीम हमेशा से जय-माही और तारा के लिए फादर फिगर रहे हैं, कोई रोमांटिक रिलेशन नहीं। जय ने लिखा, “Thank you Ankita, I agree to everything you said.” इससे साफ हो गया कि दोनों के बीच कोई बैड ब्लड नहीं, और वे बच्चों की को-पैरेंटिंग पर फोकस कर रहे हैं।
ये घटना दिखाती है कि तलाक के बाद भी पर्सनल लाइफ में कितनी अफवाहें फैलती हैं। माही ने कहा कि प्यार और दोस्ती के नाम पर लोग जजमेंट पास करते हैं, लेकिन वो अपनी लाइफ और बच्चों के साथ आगे बढ़ रही हैं। उनका ये स्ट्रॉन्ग स्टैंड ट्रोल्स को जवाब देने का शानदार तरीका रहा।दोनों बच्चों – तारा, खुशी और रणजीत (अडॉप्टेड) – के लिए अच्छे पैरेंट्स बने रहने का वादा कर चुके हैं। फैन्स उम्मीद करते हैं कि दोनों को पीस मिले और अफवाहें थम जाएं।



