Wednesday, July 22, 2026
30.4 C
New Delhi

Tag: सी.पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: एनडीए की मजबूत स्थिति, सी.पी. राधाकृष्णन की जीत तय

भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है। तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए ने उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें 425 वोटों का समर्थन सुनिश्चित माना जा रहा है। जीत के लिए आवश्यक 392 वोटों से अधिक संख्या होने के कारण उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वाईएसआरसीपी और बीजेडी जैसे दलों का संभावित समर्थन एनडीए की बढ़त को और मजबूत करेगा।

उपराष्ट्रपति पद के लिए सी.पी. राधाकृष्णन होंगे एन डी ए के उम्मीदवार

एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने यह घोषणा की। राधाकृष्णन दो बार सांसद रह चुके हैं और लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ अब एनडीए की ओर से इस महत्वपूर्ण चुनाव में उतरेंगे। चुनाव 9 सितंबर को होगा।