Friday, April 3, 2026
26.1 C
New Delhi

जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय

खेल उस क्षेत्र में नई उम्मीद लेकर आया, जिसकी पहचान कभी संघर्ष से होती थी’: युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे

श्रीमती खडसे ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के दौरान जगदलपुर का दौरा किया और 2500 से अधिक आदिवासी एथलीटों को 'भविष्य का ओलंपियन' बताया

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में अस्मिता लीग के पूर्व छात्रों ने हॉकी, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल और तैराकी में पदकों पर अपना दबदबा बनाया

Published on: April 02, 2026
By: BTNI
Location: Raipur, India

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ के दौरान बुधवार को रायपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां के माहौल को ऊर्जा, आशा और बदलाव से भरपूर बताया। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि एथलीटों, स्थानीय समुदाय और इस क्षेत्र के लोगों की ओर से मिली प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही है।

Barbarika Truth News India-image= April 3, 2026
जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय Barbarika Truth

देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 2,500 से ज्यादा एथलीट अलग-अलग खेलों में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। श्रीमती खडसे ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, केंद्र सरकार की उस प्रतिबद्धता को दिखाता है जिसके तहत आदिवासी युवाओं को अपना भविष्य बनाने के लिए एक मंच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह खेल एक नई उम्मीद हैं और यह संकेत कि उनकी काबिलियत को पहचाना जा रहा है और उस पर सबसे ऊंचे स्तर पर निवेश किया जा रहा है।

युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री ने कहा, ” एक समय था जब छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के लिए जाना जाता था, और यहां के लोगों को एक पिछड़ा समुदाय माना जाता था। आज, मुझे लगता है कि इस क्षेत्र के लिए एक नई दिशा खुल रही है। नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है और खेल के माध्यम से, इस धरती के युवा अब अपनी ऊर्जा और क्षमता को सामने ला सकते हैं और देश के लिए खेल सकते हैं।”

Barbarika Truth News India-image= April 3, 2026
जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय Barbarika Truth

खेल राज्य मंत्री ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 को एक ऐतिहासिक पहल बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन, गृह मंत्री श्री अमित शाह (जिन्होंने पूरे देश से नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा की है), कैबिनेट मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और पूरी साई टीम को दिया। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि इन खेलों में हिस्सा लेने वाले कई एथलीट आगे चलकर ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और पदक जीतेंगे।

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री, श्रीमती रक्षा खडसे ने ‘अस्मिता लीग’ के परिवर्तनकारी प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। इस लीग को 2021 में प्रधानमंत्री मोदी के उस विज़न के तहत शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत की महिलाओं को प्रतिस्पर्धी खेलों में लाना और उन्हें एक पहचान व अवसर प्रदान करना है।

Barbarika Truth News India-image= April 3, 2026
जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय Barbarika Truth

युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री, श्रीमती रक्षा खडसे ने कहा, ” खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में, नतीजे ज़बरदस्त रहे हैं। हॉकी, वेटलिफ्टिंग और फुटबॉल में हिस्सा लेने वाली लगभग 60 से 70 प्रतिशत लड़कियां ‘अस्मिता लीग’ खेल चुकी हैं और पदक जीत चुकी हैं। इनमें अंजली मुंडा जैसी बेहतरीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। तैराकी में जीते गए सभी पांचों स्वर्ण पदक भी ‘अस्मिता लीग’ की खिलाड़ियों ने ही हासिल किए हैं। उन्होंने कहा, ” हमारा प्रयास जारी है कि हम ‘अस्मिता लीग’ को और भी निचले स्तर तक यानी के गांवों तक ले जाएं ताकि खेलों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ती रहे।”

Also read-

Hot this week

ट्विंकल खन्ना ने पॉडकास्ट में सुनाया पिता राजेश खन्ना का आश्चर्यजनक सलाह……….

अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने अपने पॉडकास्ट में पिता राजेश खन्ना से जुड़ा एक मजेदार और भावनात्मक किस्सा साझा किया, जिसमें काका ने उन्हें रिलेशनशिप को लेकर अनोखी सलाह दी थी। इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है और पिता-बेटी के खास रिश्ते की झलक पेश की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव पर दी राष्ट्र को प्रेरणादायी शुभकामनाएं

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पवनपुत्र हनुमान जी से राष्ट्र की शक्ति, समृद्धि और प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि बल, बुद्धि और विद्या के गुणों से देश का सामर्थ्य निरंतर बढ़े और भारत नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े।

अमित जोगी जाएंगे जेल

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में बड़ा न्यायिक उलटफेर करते हुए हाई कोर्ट ने पूर्व विधायक अमित जोगी को दोषी ठहराया है। अदालत ने तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण का आदेश दिया है। करीब 20 साल बाद आए इस फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा कार्यक्रम जारी

छत्तीसगढ़ में प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 7 मई को आयोजित होगी।

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी

घर-घर दूध बेचते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहलवान हमाम हुसैन ने कठिन संघर्ष, सीमित संसाधनों और अथक मेहनत के दम पर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में अपना पहला राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

Topics

Fake Marriage Bureau Scam Busted in Rajnandgaon; Two Accused Arrested

Rajnandgaon Police arrested two accused for operating a fake marriage bureau scam that cheated youths of lakhs of rupees using fabricated matrimonial profiles circulated through WhatsApp.

New 108 Sanjeevani Express Ambulances Flagged Off in Rajnandgaon

Assembly Speaker Dr. Raman Singh flagged off new 108 Sanjeevani Express ambulances in Rajnandgaon, calling the expansion a major step toward strengthening emergency healthcare services across Chhattisgarh.

CLF Meetings Held to Prepare Action Plan under ‘Nava Taria Aay Ke Jariya’ Campaign

Under the Nava Taria Aay Ke Jariya campaign, Rajnandgaon administration has initiated action planning with CLFs to promote water conservation and create sustainable livelihood opportunities for women through pond-based economic activities.

Related Articles

Popular Categories