Tuesday, July 21, 2026
29.3 C
New Delhi

छत्तीसगढ़ और विदर्भ में सबसे ज्यादा चलने वाला होलसेल कपड़ा मार्केट होगा राजनांदगांव का – खूबचंद पारख

राजनांदगांव में अत्याधुनिक होलसेल कपड़ा मार्केट लोकार्पित

Published on: August 17, 2025
By: BTNI
Location: Rajnandgaon, India

शहर के पुराना गंज चौक में लगभग 80 दुकानों के साथ बने अत्याधुनिक होलसेल क्लॉथ मार्केट सत्यम परिवेश का भव्य लोकार्पण गुरुवार 14 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन की 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश संरक्षक खूबचंद पारख ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पारख ने कहा कि यह होलसेल कपड़ा मार्केट न केवल राजनांदगांव के व्यापार जगत के लिए बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ और पड़ोसी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के लिए भी एक नया और सशक्त व्यापारिक केंद्र साबित होगा।

Barbarika Truth News India-image= July 21, 2026
छत्तीसगढ़ और विदर्भ में सबसे ज्यादा चलने वाला होलसेल कपड़ा मार्केट होगा राजनांदगांव का - खूबचंद पारख Barbarika Truth

उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग किसी भी शहर की प्रगति की रीढ़ होते हैं और इस मार्केट का निर्माण निश्चित रूप से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट और दुर्ग के पुलगांव कपड़ा मार्केट ने वर्षों तक व्यापारी गतिविधियों को अपनी ओर आकर्षित किया और पूरे प्रदेश के व्यापार जगत में अपनी पहचान बनाई उसी प्रकार अब राजनांदगांव की कपड़ा मंडी भी पुनः अपनी खोई हुई पहचान को हासिल करेगी।

जब सभी कपड़ा व्यापारी एक ही सुव्यवस्थित परिसर में एकत्रित होकर संगठित रूप से व्यवसाय करेंगे। तो यहाँ न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी बल्कि गुणवत्ता पारदर्शिता और ग्राहक संतुष्टि भी सुनिश्चित होगी। यह मंडी निकट भविष्य में प्रदेश की सबसे सशक्त एवं प्रतिष्ठित कपड़ा मंडियों में शुमार होगी। श्री पारख ने आगे कहा कि इस मार्केट के निर्माण से लाभ केवल कपड़ा व्यापारियों तक ही सीमित नहीं रहेगा। बल्कि इसका सीधा सकारात्मक असर नगरवासियों, छोटे व्यापारियों, परिवहन सेवा प्रदाताओं और सहायक व्यवसायों पर भी पड़ेगा। रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और शहर में व्यापारिक गतिविधियों की चहल-पहल और अधिक बढ़ेगी।

Also read- https://www.btnewsindia.com/कर्तव्य-भवन-3-का-उद्घाटन-नए/ https://www.btnewsindia.com/तरुण-चुघ-का-राहुल-गांधी-पर/

उन्होंने यह भी जोड़ा कि बढ़ती हुई आबादी बदलती उपभोक्ता आवश्यकताओं और शहर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नगर के मध्य में इस मार्केट का स्थापित होना व्यापार की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इससे ग्राहकों को खरीददारी में सुविधा मिलेगी। शहर का आर्थिक प्रवाह मजबूत होगा और राजनांदगांव एक बार फिर क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक गढ़ बनकर उभरेगा। अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी व्यापारियों के सहयोग और संगठन की भावना के बल पर यह कपड़ा मंडी आने वाले समय में न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेगी।

उद्योगपति सुनील मूंदड़ा ने कहा कि वे देश-विदेश घूमते रहते हैं पर राजनंदगांव का यह जो कपड़ा मार्केट है वैसा देश में कहीं नहीं देखा विदेश में जरूर है ऐसा मार्केट है। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद ने भी व्यापारियों एवं कॉलोनाइजर को शुभकामनाएं देते हुए कहां कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा था और आगे भी खड़ा रहेगा कपड़ा व्यापारी संघ हमारे संगठन का अभिन्न हिस्सा है। वही पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे ही सामूहिक रूप से ज्वेलरी बाजार किराना बाजार भी आ सकते हैं। क्योंकि कॉलोनाइजर ने 100 फीट चौड़ा मुख्य मार्ग बना कर दिया है इससे यातायात की समस्या आने वाले कई वर्षों तक उत्पन्न नहीं होगी।

Barbarika Truth News India-image= July 21, 2026
छत्तीसगढ़ और विदर्भ में सबसे ज्यादा चलने वाला होलसेल कपड़ा मार्केट होगा राजनांदगांव का - खूबचंद पारख Barbarika Truth

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र गोलछा, कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के संरक्षक व भूतपूर्व अध्यक्ष इंदरचंद कोठारी, श्रीकिशन खंडेलवाल, ज्ञानचंद बाफना, भावेश बैद, विनोद डढढा, भीमन धनवानी, आलोक बिंदल, अमर लालवानी, तरुण लहरवानी, संजय जैन, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, होलसेल क्लॉथ मार्केट सत्यम परिवेश के अध्यक्ष जबरचन्द जी छाजेड़, उपाध्यक्ष दिनेश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष संतोष ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष खण्डेलवाल, सचिव ऋषभ टाटिया, सह सचिव राधेश्याम डागा आदि उपस्थित थे।

Hot this week

District HIV/AIDS Control Committee Reviews Progress of Prevention and Treatment Programmes

The District HIV/AIDS Control Committee reviewed prevention and treatment programmes in Rajnandgaon and directed officials to expand HIV testing, improve awareness, ensure timely ART treatment and connect eligible beneficiaries with government welfare schemes.

Rajnandgaon Traffic Police Intensify Enforcement: 366 Vehicles Challaned in 7 Days, ₹1.29 Lakh Fine Collected

Rajnandgaon Traffic Police challaned 366 vehicles and collected ₹1.29 lakh in compounding fees during a seven-day special drive against no-parking violations and other traffic rule breaches.

City Kotwali Police Arrest Habitual Offender in Assault and Threat Case

Rajnandgaon City Kotwali Police arrested a listed habitual offender in an assault and threat case. The accused, who has 14 previous criminal cases, was sent to judicial custody after being produced before the court.

Collector Reviews Development Works at Time-Bound Meeting; FIR Ordered Over Negligence in Patient Investigation

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav reviewed development works and priority government schemes during the weekly time-bound meeting and directed officials to accelerate implementation, resolve grievances within deadlines and strengthen healthcare and welfare services.

Rajnandgaon District Sahu Sangh to Hold Oath-Taking Ceremony on July 25; Nobel Sahu to Assume Presidency

Rajnandgaon District Sahu Sangh will organise the grand oath-taking ceremony of newly elected President Nobel Sahu and the new executive committee on July 25 at Sahu Sadan. The event will feature cultural programmes, felicitation of meritorious students and discussions on the future development and organisational strength of the community.

Topics

Dr. Raman Singh Visits Ravi Sinha’s Residence to Offer Condolences

Chhattisgarh Assembly Speaker and former Chief Minister Dr. Raman Singh visited the residence of Rajnandgaon Ward Councillor Ravi Sinha to offer condolences on the demise of his father, retired engineer Ramratan Sinha. He paid tribute to the departed soul and extended his sympathies to the bereaved family.

RK Nagar Chowk Robbery Solved Within 24 Hours; Two Arrested, Minor Detained

Rajnandgaon City Kotwali Police solved the RK Nagar Chowk robbery within 24 hours, arresting two accused and detaining a minor while recovering the stolen Samsung Galaxy phone and the scooter allegedly used in the crime.

Zila Panchayat CEO Inspects Gram Panchayats in Dongargaon Block

Zila Panchayat CEO Durga Prasad Adhikari inspected government schemes and development works in four gram panchayats under Dongargaon block and directed officials to ensure quality, transparency and timely implementation.

Related Articles

Popular Categories