Thursday, April 2, 2026
35.1 C
New Delhi

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का जगदलपुर में शंखनाद

महाराष्ट्र और अरुणाचल के धावकों ने बिखेरी स्वर्णिम चमक

Published on: March 30, 2026
By: BTNI
Location: Raipur, India

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में विशेष रूप से 5000 मीटर की दौड़ आकर्षण का केंद्र रही, जहाँ धावकों के बीच सेकंड के सौवें हिस्से तक की कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस दौरान 110 मीटर बाधा दौड़ पुरूष एवं महिला वर्ग का पहला राउंड और 400 मीटर दौड़ महिला एवं पुरूष के पहले राउंड की प्रतियोगिता आयोजित की गई। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में सोमवार को चार दिवसीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले ही दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय एथलीटों ने अपनी खेल कुशलता का परिचय दिया।

Barbarika Truth News India-image= April 2, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का जगदलपुर में शंखनाद Barbarika Truth

पुरुष वर्ग में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र के धावकों ने ट्रैक पर अपना एकतरफा दबदबा कायम किया। महाराष्ट्र के गोविंद प्रकाश पाड़ेकर ने 15:11.35 का शानदार समय निकालते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके ठीक पीछे छाया की तरह चल रहे उन्हीं के राज्य के सूरज जयराम माशी ने 15:11.64 के समय के साथ रजत पदक हासिल कर महाराष्ट्र की झोली में दोहरी सफलता डाल दी। इसी स्पर्धा में मध्य प्रदेश के रंगलाल दोदियार ने 15:22.48 के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

Barbarika Truth News India-image= April 2, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का जगदलपुर में शंखनाद Barbarika Truth

वहीं महिला वर्ग में महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में पूर्वोत्तर भारत की प्रतिभा का लोहा देखने को मिला l अरुणाचल प्रदेश की नेदी नगी ने 18.24.66 की रफ्तार के साथ दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीतते हुए अपनी राज्य का मान बढ़ाया। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश की आरती डावर ने 18:19.28 के समय के साथ कड़ा संघर्ष करते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जबकि नागालैंड की टी सूचोई टी ने 18:35.68 के साथ कांस्य पदक जीता।

Barbarika Truth News India-image= April 2, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का जगदलपुर में शंखनाद Barbarika Truth

पहले दिन की खेल समाप्ति के बाद पदक तालिका में महाराष्ट्र एक स्वर्ण और एक रजत के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि अरुणाचल प्रदेश एक स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे स्थान पर बना हुआ है। मध्यप्रदेश ने एक रजत और एक कांस्य के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है, वहीं नागालैंड एक कांस्य पदक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। बस्तर की धरती पर शुरू हुआ यह खेल महाकुंभ आने वाले तीन दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा, जहाँ जनजातीय युवा अपनी खेल प्रतिभा से राष्ट्रीय मंच पर नई इबारत लिखेंगे।

Also read-

Hot this week

प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा कार्यक्रम जारी

छत्तीसगढ़ में प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 7 मई को आयोजित होगी।

दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी

घर-घर दूध बेचते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहलवान हमाम हुसैन ने कठिन संघर्ष, सीमित संसाधनों और अथक मेहनत के दम पर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में अपना पहला राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

Fake Marriage Bureau Scam Busted in Rajnandgaon; Two Accused Arrested

Rajnandgaon Police arrested two accused for operating a fake marriage bureau scam that cheated youths of lakhs of rupees using fabricated matrimonial profiles circulated through WhatsApp.

New 108 Sanjeevani Express Ambulances Flagged Off in Rajnandgaon

Assembly Speaker Dr. Raman Singh flagged off new 108 Sanjeevani Express ambulances in Rajnandgaon, calling the expansion a major step toward strengthening emergency healthcare services across Chhattisgarh.

CLF Meetings Held to Prepare Action Plan under ‘Nava Taria Aay Ke Jariya’ Campaign

Under the Nava Taria Aay Ke Jariya campaign, Rajnandgaon administration has initiated action planning with CLFs to promote water conservation and create sustainable livelihood opportunities for women through pond-based economic activities.

Topics

BJYM Expresses Gratitude to Centre and State Governments for Progress Toward Naxal-Free India

BJYM Rajnandgaon thanked the Central and Chhattisgarh governments for decisive action against Naxalism, stating that Bastar’s youth will now gain greater opportunities to contribute to cultural promotion and national development.

Pipa Jayanti to Be Celebrated with Devotion and Grandeur in Rajnandgaon

Pipa Jayanti will be celebrated on April 2 in Rajnandgaon with day-long religious rituals, devotional programs, and community participation, remembering Sant Pipa Ji Maharaj’s transformation from a warrior king to a spiritual saint who preached harmony and humanity.

Rajnandgaon Celebrates Mahavir Jayanti with Grand Procession; Mayor Joins Jain Community in Message of Harmony and Non-Violence

Rajnandgaon celebrated Mahavir Jayanti with a grand Varghoda procession showcasing faith, cultural unity, and the message of non-violence, as Mayor Madhusudan Yadav joined the Jain community in promoting social harmony.

Related Articles

Popular Categories