Thursday, March 26, 2026
28.9 C
New Delhi

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा मे विभिन्न समितियों के पंडाल पहुंचकर किया विघ्नहर्ता के दर्शन

बच्चों संग सहज संवाद से मंत्री विजय शर्मा ने जीता सबका मन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से बच्चों की बेझिझक बातें बनी बेहतरीन यादें

Published on: September 07, 2025
By: BTNI
Location: Kawrdha, India

प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का सहज और सरल व्यक्तित्व एक बार फिर लोगों के दिलों में उतर गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जब वे कवर्धा शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में भगवान गणेश के दर्शन हेतु पहुँचे, तो वहां बच्चों के बीच उनकी अनोखी मुलाकात ने सबका मन मोह लिया।

Barbarika Truth News India-image= March 26, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा मे विभिन्न समितियों के पंडाल पहुंचकर किया विघ्नहर्ता के दर्शन Barbarika Truth

गणेश प्रतिमाओं के समक्ष प्रदेश व देश की खुशहाली और सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रार्थना करने के बाद शर्मा जी बच्चों के द्वारा स्थापित एक पंडाल में पहुँचे। यहां बच्चों ने उनसे दोस्ताना अंदाज में बातें करना शुरू कर दिया। किसी ने कहा– “आपकी फोटो बनाई है” तो किसी ने मासूमियत से पूछ लिया– “आप शिवपुराण के समय क्यों नहीं आए?” इस पर मंत्रीजी भी उसी लहजे में मुस्कराते हुए बोले– “अरे यार, रायपुर का काम आ गया था।”

बच्चों ने तुरंत मासूम जवाब दिया– “हाँ, पापा ने बताया था कि आपको काम आ गया है।”फिर बच्चों ने कहा कि आपके साथ फोटो खिंचवाना है। ऐसी अनेक बातें बच्चों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से बेझिझक करके विजय शर्मा जी का भी दिल जीत लिया और उन्होने भी ये गीत गुनगुना दिया कि “बच्चे मन के सच्चे,सारे जग की आंख के तारे,ये वो नन्हे फूल है,जो भगवान को लगते प्यारे।

Barbarika Truth News India-image= March 26, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा मे विभिन्न समितियों के पंडाल पहुंचकर किया विघ्नहर्ता के दर्शन Barbarika Truth

यह संवाद इतना सहज और मनोरंजक रहा कि वहां मौजूद हर व्यक्ति ठहाके लगाकर हंस पड़ा। यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को देखकर न केवल आनंद ले रहे हैं, बल्कि अपने बचपन की यादों में भी खो जाते हैं।

विजय शर्मा का यह अनौपचारिक, जमीन से जुड़ा रूप एक बार फिर साबित करता है कि वे हर वर्ग के लोगों के बीच अपनेपन का रिश्ता रखते हैं। बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग – सभी उन्हें अपना भाई, बेटा या दोस्त मानते हैं। यही कारण है कि उनका बच्चों संग यह वीडियो एकदम मौलिक और दिल को छू लेने वाला प्रतीत होता है।

Also read- https://www.btnewsindia.com/grand-welcome-for-bjym-state-president-rahul-tikirha/ https://www.btnewsindia.com/visionary-leadership-delivers-landmark-gst-and-tax-reforms-s-l-joshi/

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कवर्धा में विभिन्न गणेश पंडालों का दौरा किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वे नगर सेठ गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य जगराता में भी शामिल हुए, जहां गायक देवेश शर्मा के साथ उन्होंने उत्सव का आनंद लिया।

Barbarika Truth News India-image= March 26, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा मे विभिन्न समितियों के पंडाल पहुंचकर किया विघ्नहर्ता के दर्शन Barbarika Truth

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के गांधी मैदान, भारत माता चौक सहित अन्य प्रमुख पंडालों का भ्रमण किया और स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ उत्साहपूर्वक गणेशोत्सव मनाया। उन्होंने कहा, “भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं, और उनकी कृपा से हमारा प्रदेश प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर रहेगा।” इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकता पर भी जोर दिया। श्री शर्मा ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर उत्सव का उल्लास बढ़ाया।

Hot this week

Comprehensive Survey Needed for OBC Development, Says MP Commission Chief Kusmaria

MP OBC Commission Chairman Dr. Ramkrishna Kusmaria stressed the need for a nationwide survey to boost OBC development during a key meeting in Raipur.

Beekeeping Can Boost Farmers’ Income by 25%, Training Held in Balrampur

A district-level training in Balrampur highlighted how beekeeping can increase farmers’ income by up to 25%. Experts emphasized diversification and scientific methods.

Youth Innovator Ravi Kiran Showcases Assistive Tech to Empower PwDs in Chhattisgarh

21-year-old innovator Ravi Kiran met Welfare Secretary Bhuvnesh Yadav in Raipur, showcasing AI-based assistive tools Navinaut and SignX for persons with disabilities.

Rajnandgaon Collector Jitendra Yadav Orders Fast Redressal of Public Complaints

Collector Jitendra Yadav held the weekly public hearing in Rajnandgaon, directing officials to resolve citizen grievances quickly and transparently. Several key issues, including land disputes and housing schemes, were raised.

District-Level Event Held in Rajnandgaon to Mark World Tuberculosis Day

A district-level programme in Rajnandgaon marked World Tuberculosis Day, with authorities launching awareness campaigns and urging public participation to achieve a TB-free district.

Topics

Dongargarh Police Take Preventive Action Against Five Miscreants During Navratri

Dongargarh police have taken preventive action against five individuals for disturbing peace and harassing devotees during Navratri, intensifying security near Maa Bamleshwari Temple.

Congress Alleges Contempt of Governor’s Office in Ghumka Liquor Shop Row

The Congress has accused the district administration of ignoring the Governor’s directives and alleged irregularities in the Ghumka liquor shop case, linking it to a ₹10 crore fraud and violation of public interest.

Chhattisgarh Govt to Transfer ₹500 Crore to 5 Lakh Landless Farm Labour Families Under Welfare Scheme

The Chhattisgarh government will transfer nearly ₹500 crore to around 5 lakh landless agricultural labour families under a key welfare scheme, aiming to boost rural income and economic security.

Related Articles

Popular Categories