Tuesday, February 24, 2026
15.1 C
New Delhi

प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्टी का आयोजन:

किसने दी अनुमति? सवालों के घेरे में निगम अधिकारी और भाजपा नेता

कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Published on: November 11, 2025
By: BTNI
Location: Rajnandgaon, India

शहर के प्रतिबंधित जलाशय क्षेत्र में बीते दिनों ठेकेदारों द्वारा आयोजित पार्टी ने प्रशासन और निगम तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वही स्थान है जहां आम नागरिकों को प्रवेश की अनुमति नहीं है, क्योंकि यहां से पूरे शहर को पानी की सप्लाई होती है और नियमित रूप से जलशोधन व सफाई का कार्य होता है।
सूत्रों के अनुसार, इस प्रतिबंधित क्षेत्र में ठेकेदारों ने खुलेआम पार्टी का आयोजन किया, जिसमें भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन या नगर निगम से अनुमति दी गई थी? यदि नहीं — तो अब तक कार्यवाही क्यों नहीं हुई?

इसी मुद्दे पर शहर के कांग्रेस नेता, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी, जो हाल ही में महापौर चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके हैं, ने भी मोर्चा खोला है। उन्होंने इस घटना को नगर निगम और भाजपा नेताओं की मिलीभगत का परिणाम बताया है। निखिल द्विवेदी ने कलेक्टर राजनांदगांव से स्वयं भी लिखित रूप में पार्टी आयोजन की अनुमति मांगी है — ताकि प्रशासन यह स्पष्ट करे कि नियम सबके लिए समान हैं या कुछ विशेष लोगों के लिए अपवाद बनाए गए हैं।

द्विवेदी ने आरोप लगाया कि “भाजपा नेताओं और निगम अधिकारियों को ठेकेदारों से कमीशन की मोटी रकम मिलती है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई से सभी के हाथ-पैर फूल रहे हैं।”

Also read- https://www.btnewsindia.com/rahul-gandhi-slams-bjp-over-mid-day-meal-scandal/ https://www.btnewsindia.com/cold-wave-alert-issued-across-multiple-cities/

कांग्रेस नेता का यह भी कहना है कि इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मधुसूदन यादव, भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सभी का ध्यान आकर्षित किया गया है ताकि निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

निखिल द्विवेदी, जो पिछले कुछ वर्षों में राजनांदगांव में कांग्रेस के सक्रिय और मुखर युवा चेहरों में गिने जाते हैं, ने पहले भी भ्रष्टाचार, ठेकेदारी और जलप्रदाय,स्वास्थ विभाग में गड़बड़ी सहित अनेक मुद्दों को लेकर कई बार आवाज उठाई है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी राजनीतिक रस्साकशी में दबकर रह जाएगा।

Hot this week

शब्दों की सियासत और संदेश का निशाना

नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर सीधे हमले के बजाय संकेतों के माध्यम से राजनीतिक संदेश देने की रणनीति स्पष्ट दिखाई दी। भारत मंडपम में हुई घटना के संदर्भ में दिए गए बयान ने विपक्ष और कांग्रेस के बीच राजनीतिक रेखा खींचते हुए मीडिया नैरेटिव और राजनीतिक जिम्मेदारी पर नई बहस छेड़ दी है।

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पर घमासान:

भारत का चुनाव आयोग और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के बीच पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर विवाद तेज हो गया है। आयोग ने बूथ अधिकारियों पर दबाव या हस्तक्षेप को अस्वीकार्य बताते हुए सख्ती दिखाई है, जबकि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने आयोग पर पक्षपात और गलत जानकारी फैलाने के आरोप लगाए हैं।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भाजपा की शगुन परिहार 500+ वोटों से विजयी

शगुन परिहार ने किश्तवाड़ में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 500 से अधिक मतों से जीत दर्ज कर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश दिया है। आतंकवाद में पिता और चाचा की हत्या जैसी व्यक्तिगत त्रासदी के बावजूद मिली इस जीत ने सुरक्षा, संघर्ष और क्षेत्रीय राजनीति के मुद्दों को केंद्र में ला दिया है, जबकि विपक्षी दलों जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिक्रियाएँ भी सामने आई हैं।

25 Senior Citizens from Rajnandgaon to Receive Free Cataract Surgery at AIIMS Raipur Under Atal Vayo Abhyuday Scheme

Twenty-five senior citizens from Rajnandgaon were sent to AIIMS Raipur for free cataract surgeries under the Atal Vayo Abhyuday Scheme, as part of a district campaign aiming to make the region cataract-free.

Two-Day Advanced Training Conducted for Handloom Weavers in Sukul Daihan Village

Handloom weavers from Sukul Daihan village in Rajnandgaon received advanced training under the MSME Ministry’s RAMP scheme, focusing on digital marketing, e-commerce access, branding, and financial assistance programmes to boost rural entrepreneurship.

Topics

Chhattisgarh Implements Affordable Housing Rules to Provide Legal, Low-Cost Colonies

The Chhattisgarh government has implemented the Affordable Public Housing Rules 2025 to provide legally approved, low-cost housing while curbing illegal plotting and ensuring transparency in colony development across the state.

BJP Kisan Morcha Announces District Executive in Rajnandgaon

The BJP Kisan Morcha has announced its new district executive committee in Rajnandgaon under the guidance of state leadership, appointing key office bearers and project coordinators to strengthen farmer outreach and organizational activities.

BJP Workshop Focuses on Ideology and Development, Digital Cadre to Reach Booth Level

The BJP launched its Pandit Deendayal Upadhyaya Training Mega Campaign in Rajnandgaon with a four-session workshop focusing on AI-driven cadre development, ideological training, and grassroots outreach, while leaders also targeted the Congress over its alleged protest during a global AI summit.

Related Articles

Popular Categories