Wednesday, September 2, 2026
28 C
New Delhi

Tag: cg news

छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं का नया युग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा का शुभारंभ करते हुए 400 अत्याधुनिक इमरजेंसी वाहनों और 33 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाई। इस पहल से छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में स्मार्ट पुलिसिंग, त्वरित आपात सहायता और तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

आरटीई प्रवेश में भारी गिरावट का दावा: पिछले वर्षों के आंकड़ों के मुकाबले इस बार आधे से भी कम सीटें

राजनांदगांव जिले में आरटीई प्रवेश को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छत्तीसगढ़ पालक संघ, राजनांदगांव के अध्यक्ष क्रिस्टोफर पाल ने आरोप लगाया है कि इस वर्ष निजी स्कूलों में संभावित प्रवेश संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले आधे से भी कम कर दी गई है, जिससे हजारों पात्र बच्चों का शिक्षा अधिकार प्रभावित हो सकता है। पालक संघ ने प्रशासन से पारदर्शिता और स्पष्ट आंकड़े जारी करने की मांग की है।