Tuesday, June 2, 2026
30.1 C
New Delhi

Tag: 1962 युद्ध

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला: राष्ट्रीय सुरक्षा पर विजनहीनता का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि आजादी के बाद उसके गलत फैसलों के कारण देश आज भी राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर नुकसान झेल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान पीएम ने कहा कि कांग्रेस की विजनहीनता ने भारत को कमजोर किया, जबकि उनकी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: भारत की UNSC सीट के लिए नेहरू को ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता न मिलने के लिए जवाहरलाल नेहरू की नीतियां जिम्मेदार थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू के चीन के प्रति नरम रुख और आदर्शवादी दृष्टिकोण के चलते भारत को यह ऐतिहासिक मौका गंवाना पड़ा, जिससे चीन को लाभ हुआ। शाह के इस बयान से राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।