Wednesday, October 28, 2026
17 C
New Delhi

Tag: आस्था

सदर गणेश बाल मंडल : राजनांदगांव की परंपरा और आस्था का प्रतीक मारवाड़ी सेठ गणेश

संस्कारधानी के हृदय स्थल सदर बाजार की पहचान सदर गणेश बाल मंडल है, जो 1960 से लगातार गणेश प्रतिमा की स्थापना कर रहा है। यहां विराजमान गणपति को ‘सेठ गणेश’ या ‘मारवाड़ी गणेश’ के नाम से जाना जाता है। भव्य राजस्थानी श्रृंगार और रिद्धि–सिद्धि की अलंकारिक सजावट इसे खास बनाती है। लोगों की आस्था है कि यहां अर्जी लगाने से विवाह और संतान से जुड़ी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर साल गणपति आगमन से विसर्जन तक भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है और पूरा बाजार भक्तिमय हो उठता है।

डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेला आज से शुरू

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए नवरात्रि मेला आज से शुरू हो गया। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छता पर ध्यान दिया गया है। रेलवे ने भी मेले के लिए विशेष ट्रेनों की अस्थायी व्यवस्था की है, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिलेगी।