भारतीय मजदूर संघ ने 300वीं जयंती पर राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया समारोह
Published on: May 31, 2025
By: BTNI
Location: Rajnandgaon, India
जिला भारतीय मजदूर संघ की स्थानीय इकाई ने आज प्रसिद्ध समाजसेविका एवं धर्म जागरण की पुनर्स्थापना करने वाली महान महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने महारानी अहिल्या बाई होल्कर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कराया बल्कि शासन की ऐसी प्रणाली स्थापित की जो पारदर्शी, विकासोन्मुखी और जनहितकारी थी।
योगेश दत्त मिश्रा ने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर ने शासन के ऐसे मानदंड स्थापित किए कि जनता से प्राप्त करों का उपयोग सीधे जनकल्याण के लिए होता था। उन्होंने देश के कई जीर्ण-शीर्ण धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कराया और भारतीय संस्कृति में स्वाभिमान का प्रतीक बनकर आधुनिक शासन की नई परिभाषा गढ़ी। उनके शासनकाल में विकास कार्यों को प्रोत्साहित किया गया और प्रशासनिक जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया गया।
Also read- https://www.btnewsindia.com/maharashtra-cm-lauds-ahilyadevi-holkars-legacy-in-restoring-indias-cultural-heritage/ https://www.btnewsindia.com/इदर-म-ऐतहसक-रजव/
समारोह में भामसं अध्यक्ष द्वारा महिला प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया और उन्हें सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में निर्माण मजदूर संघ की राष्ट्रीय मंत्री भारती शर्मा, धनेश्वरी साहू, सुरेखा कोमरे, नीलम पुजेरी, दीपा कंवर, ममता कंवर, हेमंत कुमार साहू, गोपाल दास साहू, विश्राम जी, दीपचंद, मनीराम साहू, नरेन्द्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष गजानंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय मजदूर संघ अहिल्या बाई होल्कर के विचारों, सिद्धांतों और शासन प्रणाली को देश के जन-जन तक पहुंचाने का संकल्पित है, जिसके लिए उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया है।



